लोक अदालत में 144 मामले निबटे

दो लाख पांच हजार 260 रुपये की हुई वसूली कोडरमा बाजार : व्यवहार न्यायालय परिसर में शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में लोक अदालत का आयोजन किया गया. प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश रंजीत कुमार चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित लोक अदालत में 6 बेंचों का गठन किया गया था. इस दौरान […]

दो लाख पांच हजार 260 रुपये की हुई वसूली
कोडरमा बाजार : व्यवहार न्यायालय परिसर में शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में लोक अदालत का आयोजन किया गया. प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश रंजीत कुमार चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित लोक अदालत में 6 बेंचों का गठन किया गया था. इस दौरान इन बेंचों के माध्यम से कुल 144 मामले निष्पादित किये गये, जबकि दो लाख पांच हजार 260 रुपये की वसूली हुई.
लोक अदालत में सलटाये गये मामलों में वन विभाग, उत्पाद, विद्युत, दावा वाद, बैंक, स्वास्थ्य विभाग आदि से संबंधित मामले शामिल थे. मौके पर प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय अशोक कुमार पाठक, एडीजे वन रामाशंकर सिंह, एडीजे टू संजय कुमार सिंह, सीजेएम विशाल श्रीवास्तव, एसीजेएम सह प्राधिकार के सचिव अजय कुमार श्रीवास्तव, स्थायी लोक अदालत के अध्यक्ष सीता राम प्रसाद, सदस्य डौली प्रधान, जयश्री द्विवेदी, एसडीओ प्रभात कुमार बरदियार, अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष जगदीश सलूजा, सचिव मोहन अंबष्ट, मनीष कुमार सिंह, अखिल कुमार सिन्हा, कुमार रौशन, भुनेश्वर राणा, अरुण सिंह, राज कुमार राउत समेत विभिन्न विभागों के पदाधिकारी, न्यायालय कर्मी आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >