सम्मान से आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है : मुंशी

विद्यार्थियों ने पर्यावरण प्रदूषण, जल संकट, पेड़ कटाई से नुकसान, पेड़ नहीं लगाने के दुष्प्रभाव, बढ़ते तापमान आदि से संबंधित मॉडल पेश किये जयनगर : एप्रीसीएबल पब्लिक स्कूल कटिया परसाबाद में सम्मान समारोह का आयोजन कर विज्ञान प्रदर्शनी के सफल प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया. विज्ञान प्रदर्शनी में कक्षा सात की पुष्पा कुमारी द्वारा बनाये […]

विद्यार्थियों ने पर्यावरण प्रदूषण, जल संकट, पेड़ कटाई से नुकसान, पेड़ नहीं लगाने के दुष्प्रभाव, बढ़ते तापमान आदि से संबंधित मॉडल पेश किये
जयनगर : एप्रीसीएबल पब्लिक स्कूल कटिया परसाबाद में सम्मान समारोह का आयोजन कर विज्ञान प्रदर्शनी के सफल प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया. विज्ञान प्रदर्शनी में कक्षा सात की पुष्पा कुमारी द्वारा बनाये गये किडनी के चित्र को निर्णायक मंडली ने प्रथम स्थान दिया था. वहीं कक्षा सात के अंशु कुमार गुप्ता द्वितीय, कक्षा आठ की अंजली कुमारी तृतीय और दीपक कुमार चौथे स्थान पर रहे थे.
सफल प्रतिभागियों को निदेशक मुंशी यादव ने सम्मानित किया. मौके पर श्री यादव ने कहा कि सम्मान से आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है. विज्ञान प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने अपने इसी हुनर का इस्तेमाल किया है. श्री यादव ने कहा कि इस कार्यक्रम की सफलता के लिए शिक्षक-शिक्षिकाएं भी बधाई के पात्र है.
विज्ञान प्रदर्शनी के दौरान विद्यार्थियों ने पर्यावरण प्रदूषण, जल संकट, पेड़ कटाई से नुकसान, पेड़ नहीं लगाने का दुष्प्रभाव, बढ़ते तापमान आदि से संबंधित मॉडल पेश किये थे. शिक्षकों ने भी विद्यार्थियों की कला की सराहना की. मौके पर शिक्षक मिथलेश कुमार, अर्जुन यादव, एससी चौधरी, सकलदेव यादव, एसएन कुमार, छोटे लाल यादव, प्रियंका कौर, अनिल कुमार यादव, सुशीला एक्का, आशुतोष मिश्रा, अमृत, रतन कुमार गुप्ता आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >