कोडरमा बाजार : प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (खरीफ) 2016 के प्रति लोगों में जागरूकता लाने के उद्देश्य से जिला जन संपर्क विभाग द्वारा आयोजित चलंत मेला प्रदर्शनी रथ को डीसी संजीव कुमार बेसरा ने हरी झंडा दिखा कर रवाना किया.
मौके पर डीसी ने कहा की यह रथ जिले के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण करते हुए लोगों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के प्रति जागरूक करेगा. चलंत मेला प्रदर्शनी में शामिल लोग आमजनों को योजना की जानकारी देंगे. मौके पर डीपीआरओ राहुल भारती, रवींद्र सिंह, डीपीओ शाहिद अहमद, डीसीओ चंद्रजित खलको आदि मौजूद थे.
