बिजली मीटर लगाने में धांधली का आरोप

झुमरीतिलैया : झाविमो के प्रखंड अध्यक्ष लक्ष्मण प्रसाद मंडल ने विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता को ज्ञापन देकर बिजली मीटर लगाने में धांधली की शिकायत की है. उन्होंने कहा है कि कोडरमा प्रखंड के भंडरवा, संग्रामडीह में विद्युत विभाग द्वारा पिछले डेढ़ माह से उपभोक्ताओं के घर-घर बिजली मीटर लगाने का काम किया जा रहा […]

झुमरीतिलैया : झाविमो के प्रखंड अध्यक्ष लक्ष्मण प्रसाद मंडल ने विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता को ज्ञापन देकर बिजली मीटर लगाने में धांधली की शिकायत की है. उन्होंने कहा है कि कोडरमा प्रखंड के भंडरवा, संग्रामडीह में विद्युत विभाग द्वारा पिछले डेढ़ माह से उपभोक्ताओं के घर-घर बिजली मीटर लगाने का काम किया जा रहा है.
उक्त कार्य में ठेकेदार द्वारा कार्यरत मिस्त्री उपभोक्ताओं से हरेक मीटर लगाने के लिए 200 रुपये की वसूली कर रही है. कुछ लोगों ने इसका विरोध किया तो उनके घर में मीटर नहीं लगाया गया. इसमें हुस्नबाला अली, नागेश्वर शर्मा आदि शामिल है. उन्होंने कार्यपालक अभियंता से कार्रवाई की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >