दो पक्षों में मारपीट, 11 लोग गिरफ्तार

कोडरमा बाजार : थाना क्षेत्र के लोहासिकर निवासी मो इसलाम मियां (पिता- जुम्मन मियां) ने गांव के मुमताज अंसारी, शाहदुल, मंसूर, मो रज्जाक, हाशिम, रफीक अंसारी, मो जब्बार, मो शमीम पर घर से बुला कर मारपीट का आरोप लगाते हुए थाना में कांड संख्या 131/16 में मामला दर्ज कराया है. वहीं दूसरे पक्ष के मंसूर […]

कोडरमा बाजार : थाना क्षेत्र के लोहासिकर निवासी मो इसलाम मियां (पिता- जुम्मन मियां) ने गांव के मुमताज अंसारी, शाहदुल, मंसूर, मो रज्जाक, हाशिम, रफीक अंसारी, मो जब्बार, मो शमीम पर घर से बुला कर मारपीट का आरोप लगाते हुए थाना में कांड संख्या 131/16 में मामला दर्ज कराया है.
वहीं दूसरे पक्ष के मंसूर (पिता- उद्दीन मियां) ने कमरुद्दीन, इस्लाम, साबिर, जहीम मियां, नइमउद्दीन, रफीक अंसारी समेत आठ पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए कांड संख्या 132/16 में मामला दर्ज कराया है. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक पक्ष के सात लोग व दूसरे पक्ष के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >