चंदवारा : थाना क्षेत्र के रांची-पटना रोड स्थित मुख्य बाजार में बीती रात चोरों ने उत्पात मचाया. चोरों ने पैक्स गोदाम समेत घर व दुकान में चोरी की वारदात को अंजाम दिया. चोर चंदवारा पैक्स गोदाम का ताला तोड़कर 50 बोरा डीएपी खाद व सरकारी पंजी चुरा ले गये.
इसके अलावा रेणुवर्णवाल के घर से दो सिलाई मशीन व कुछ सामान, मनोहर पान दुकान से हजारों के सामान की चोरी कर ली. चोरों ने संजय वर्णवाल के घर का भीताला तोड़ा. इसके अलावा बजरंग बली चौक स्थित सुरेंद्र वर्मा की किराना दुकान को निशाना बनाते हुए करीब 25 हजार रुपये का सामान चुरा ले गये. घटना की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची. इस संबंध में मामला दर्ज किया गया है.
