चार दिन जिले में रहेंगे सांसद डॉ रवींद्र राय

कोडरमा : सांसद डाॅ रवींद्र कुमार राय चार दिन तक जिले के विभिन्न बैठकों व कार्यक्रमों में शामिल होंगे. यह जानकारी देते हुए सांसद प्रतिनिधि रामचंद्र सिंह व जिला महामंत्री बासुदेव शर्मा ने बताया कि सांसद एक जुलाई की सुबह 10 बजे कोडरमा परिसदन में पहुंचेंगे. इसके बाद 11 बजे सतगावां के लिए प्रस्थान करेंगे. […]

कोडरमा : सांसद डाॅ रवींद्र कुमार राय चार दिन तक जिले के विभिन्न बैठकों व कार्यक्रमों में शामिल होंगे. यह जानकारी देते हुए सांसद प्रतिनिधि रामचंद्र सिंह व जिला महामंत्री बासुदेव शर्मा ने बताया कि सांसद एक जुलाई की सुबह 10 बजे कोडरमा परिसदन में पहुंचेंगे. इसके बाद 11 बजे सतगावां के लिए प्रस्थान करेंगे. दो जुलाई की सुबह नौ बजे सांसद कोडरमा नगर पंचायत व कोडरमा प्रखंड के कार्यकर्ताओं से परिसदन में मुलाकात करेंगे.
इसके बाद 11 बजे वे डोमचांच रवाना होंगे. वहां दोपहर दो बजे कार्यकर्ताओं के साथ बैठक व जनसंपर्क करेंगे. तीन जुलाई को सुबह 11 बजे मरकच्चो व दो बजे जयनगर, परसाबाद के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक व भ्रमण का कार्यक्रम है. चार जुलाई को सांसद श्री राय जिला समाहरणालय में आयोजित अनुश्रवण समिति की बैठक में सुबह 11 बजे शामिल होंगे. जबकि शाम चार बजे झुमरीतिलैया भाजपा नगर मंडल कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >