झुमरीतिलैया : धनबाद -गया रेलखंड के लाराबाद के निकट शनिवार को डाउन लाइन पर गया -आसनसोल पैसेंजर ट्रेन से गिरने से भुवंती देवी (30 वर्ष) की मौत हो गयी. घटना पोल संख्या 390/12 के समीप हुई. वह बरकट्ठा की रहनेवाली थी. बताया जाता है कि भुवंती देवी बरकट्ठा स्थित अपने ससुराल से तिलैया खरीदारी करने आयी थी. इसके बाद अपने मायके बेड़ोकला जाने के लिए ट्रेन में चढ़ी थी. गेट पर खड़ा रहने के कारण वह गिर गयी और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी. कोडरमा जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए भेज दिया.
ट्रेन से गिर कर महिला की मौत
झुमरीतिलैया : धनबाद -गया रेलखंड के लाराबाद के निकट शनिवार को डाउन लाइन पर गया -आसनसोल पैसेंजर ट्रेन से गिरने से भुवंती देवी (30 वर्ष) की मौत हो गयी. घटना पोल संख्या 390/12 के समीप हुई. वह बरकट्ठा की रहनेवाली थी. बताया जाता है कि भुवंती देवी बरकट्ठा स्थित अपने ससुराल से तिलैया खरीदारी करने […]
