जिले में एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ

14-15 वर्ष की बालिकाओं को लगेगा निःशुल्क टीका, सर्वाइकल कैंसर से होगा बचाव

सुरक्षा. 14-15 वर्ष की बालिकाओं को लगेगा निःशुल्क टीका, सर्वाइकल कैंसर से होगा बचाव

कोडरमा. जिले में सोमवार को एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण कार्यक्रम का शुभारंभ सिविल सर्जन डॉ अनिल कुमार ने किया. उन्होंने बताया कि एचपीवी वैक्सीन सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर व जानलेवा बीमारी से बचाव के लिए अत्यंत प्रभावी है. यह टीका विशेष रूप से 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की बालिकाओं को दिया जायेगा. इस वैक्सीन के सेवन से भविष्य में सर्वाइकल कैंसर के खतरे को काफी हद तक कम किया जा सकता है, इसलिए सभी पात्र बालिकाओं को यह टीका अवश्य लगवाना चाहिए. उन्होंने बताया कि यह टीका सदर अस्पताल व सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में निःशुल्क उपलब्ध है. टीकाकरण के लिए अभिभावकों की सहमति जरूरी है तथा आयु का सत्यापन आधार वेरिफिकेशन द्वारा किया जायेगा. अभियान के तहत इस टीके की एक खुराक आगामी तीन महीनों तक दी जायेगी. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यह वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है और इसके कोई गंभीर दुष्प्रभाव नहीं हैं. मौके पर उपाधीक्षक डॉ रंजीत कुमार, जिला मलेरिया पदाधिकारी डॉ मनोज, जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ रमन, डीडीएम पवन कुमार, विनीत अग्निहोत्री व अन्य मौजूद थे.

डोमचांच में भी हुई अभियान की शुरुआत

डोमचांच : रेफरल अस्पताल डोमचांच में सोमवार को प्रखंड स्तरीय एचपीवी टीकाकरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया. उदघाटन प्रमुख सत्यनारायण यादव ने किया. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ आशीष राज ने बताया कि इस अभियान के तहत 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की बालिकाओं को एचपीवी वैक्सीन दी जायेगी. मौके पर डोमचांच नगर पंचायत अध्यक्ष उमेश वर्मा, उपाध्यक्ष आदर्श कुमार पंकज, सांसद प्रतिनिधि सुजीत मेहता, बीडीओ भोला पांडेय, बीपीएम विक्रम सोनू तथा बीडीएम शोएब खान आदि मौजूद थे.

जयनगर में 29 जून तक चलेगा अभियान

जयनगऱ प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सोमवार को एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ प्रमुख अंजू देवी व बीडीओ गौतम कुमार ने संयुक्त रूप से किया. यह अभियान 30 मार्च से 29 जून तक चलाया जायेगा. बीडीओ गौतम कुमार ने जानकारी दी कि गुरुवार और शनिवार को छोड़कर बाकी सभी दिनों में यह वैक्सीनेशन कैंप आयोजित होगा. प्रमुख अंजू देवी ने कहा कि यह वैक्सीन बेटियों को सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाने के लिए बेहद जरूरी है, इसलिए अभिभावक अपनी बच्चियों को समय पर टीका अवश्य दिलायें. मौके पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ धर्मेंद्र कुमार, बीपीओ राधा सिंह, मुखिया कौशर खान, सुरेश यादव, डॉ. प्रमोद कुमार, कस्तूरबा गांधी बालिका उच्च विद्यालय की छात्राएं सहित अन्य मौजूद थे.

पहले दिन 47 बच्चियों ने लगाया टीका

जिले भर में शुरू हुए एचपीवी टीकाकरण अभियान के पहले दिन 47 बच्चियों ने टीका लगवाया. जिला अस्पताल में में एक, जयनगर सीएचसी में 15, कोडरमा में छह, मरकच्चो में नौ, डोमचांच में चार, चंदवारा में दो व सतगावां में 10 बच्चियों को टीका लगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPESH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >