पत्थर लदा हाइवा जब्त चालक गिरफ्तार

मरकच्चो : नवलशाही थाना पुलिस ने कोडरमा-गिरिडीह मुख्य मार्ग पर वाहन चेकिंग के दौरान गुरुवार को सुबह 9.30 बजे बिना चालान के एक पत्थर लदे हाइवा ट्रक नंबर जेएच-12इ-3228 को जब्त किया. थाना प्रभारी शिव बालक प्रसाद यादव ने बताया कि वाहन चेकिंग के दौरान हाइवा चालक से कागजात की मांग किये जाने पर वाहन […]

मरकच्चो : नवलशाही थाना पुलिस ने कोडरमा-गिरिडीह मुख्य मार्ग पर वाहन चेकिंग के दौरान गुरुवार को सुबह 9.30 बजे बिना चालान के एक पत्थर लदे हाइवा ट्रक नंबर जेएच-12इ-3228 को जब्त किया.

थाना प्रभारी शिव बालक प्रसाद यादव ने बताया कि वाहन चेकिंग के दौरान हाइवा चालक से कागजात की मांग किये जाने पर वाहन चालक द्वारा पुलिस के समक्ष कोई कागजात प्रस्तुत नहीं किया जा सका. ऐसे में हाइवा को जब्त करते हुए चालक सरोज कुमार यादव गांवा थाना क्षेत्र के विशनीटिकर निवासी को गिरफ्तार कर लिया गया है. इस मामले को लेकर थाना में कांड संख्या 33/16 दर्ज किया गया है. कार्रवाई में थाना प्रभारी के अलावा सअनि नारायण तुबिद, धनंजय कुमार व पुलिस बल के जवान शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >