डीवीसी और रेलवे की टालमटोल नहीं चलेगी

जयनगर : मंडल भाजपा कार्यसमिति द्वारा विभिन्न रेल समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर रेलवे व डीवीसी के खिलाफ 15 जून हो हिरोडीह स्टेशन पर होनेवाले धरना की तैयारी जोरों पर है. पूर्व विधायक अमित कुमार यादव के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता आंदोलन की सफलता को लेकर जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं. अभियान के […]

जयनगर : मंडल भाजपा कार्यसमिति द्वारा विभिन्न रेल समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर रेलवे व डीवीसी के खिलाफ 15 जून हो हिरोडीह स्टेशन पर होनेवाले धरना की तैयारी जोरों पर है. पूर्व विधायक अमित कुमार यादव के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता आंदोलन की सफलता को लेकर जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं.

अभियान के तहत शनिवार को कंद्रपडीह, रेभनाडीह, सुगाशाख, घंघरी आदि गांवों मे जनसंपर्क अभियान चलाया गया. रेभनाडीह में आयोजित बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सुधीर सिंह ने की. संचालन महामंत्री यमुना यादव ने किया. पूर्व विधायक अमित कुमार यादव ने कहा कि अब रेलवे व डीवीसी का टाल मटोलवाला रवैया नहीं चलेगा. हर हाल में हिरोडीह व कंद्रपडीह में ओवरब्रिज देना होगा.

15 जून के धरना के बाद भी यदि जनता की मांगें नहीं मानी गयी, तो आंदोलन तेज होगा. बैठक में प्रकाश यादव, मनोज मंडल, धानेश्वर ठाकुर आदि ने भी अपने विचार रखे. बैठक में प्रकाश मोदी, लक्ष्मण राणा, भुवनेश्वर पासवान, सहदेव यादव, सरयू यादव, दिनेश चौधरी, राधेश्याम यादव, सुरेश राणा, रामदेव यादव, राजेंद्र यादव, गोविंद यादव, मुन्ना ठाकुर, रामस्वरूप यादव, सुरेंद्र यादव सहित कई ग्रामीण मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >