क्या माही भाई के बिना टीम CSK है जीरो, फैंस क्यों जानना चाहते हैं इस सवाल का जवाब?

IPL 2026 MS Dhoni: आईपीएल 2026 में थाला यानी महेंद्र सिंह धोनी चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की ओर से खेलेंगे या नहीं? यह सवाल पूरे देश में वायरल है, क्योंकि सीएसके की पीली जर्सी का जादू पूरे देश पर चलता है. पहले मैच में राजस्थान राॅयल्स के खिलाफ धोनी की अनुपस्थिति में टीम का जो हाल हुआ, उससे फैंस रो रहे हैं. सब यह जानना चाहते हैं कि क्या धोनी अपने चोट से उबर कर टीम के साथ आएंगे या नहीं? आखिर क्यों सीएसके के फैंस इस कदर धोनी के दीवाने हैं, आइए रिकाॅर्ड से समझते हैं.

IPL 2026 MS Dhoni: आईपीएल 2026 के पहले मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम राजस्थान राॅयल्स से हार गई. चेन्नई की हार के बाद सोशल मीडिया पर एक सवाल तेजी से वायरल हो रहा है कि क्या महेंद्र सिंह धोनी इस बार का आईपीएल खेलेंगे? इसकी वजह यह है कि सीएसके बिना धोनी के उसी तरह की नजर आती है, जैसे दांत और नाखूनों के बिना शेर. इतना ही नहीं इस बार सीएसके की टीम के साथ ना तो सुरेश रैना हैं और ना ही उनके सर जडेजा. इस वजह से पूरी की पूरी टीम ही बदली-बदली नजर आ रही है.

आईपीएल में क्यों बढ़ी एमएस धोनी की मांग?

आईपीएल 2026 में चेन्नई ने अपना पहला मैच राजस्थान राॅयल्स के खिलाफ खेला और टीम महज 127 रन के स्कोर पर ऑल आउट हो गई. राजस्थान के खिलाड़ियों के सामने सीएसके की टीम बहुत ही कमजोर दिख रही थी और ना तो उनके बैटिंग, ना बाॅलिंग और ना ही फील्डिंग में कोई स्पार्क दिखा. खिलाड़ियों का प्रदर्शन बहुत ही लचर था और महज तीन खिलाड़ी ही डबल डिजिट में स्कोर कर पाए. सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी जेमी ओवरटन रहे, जिन्होंने 43 रन बनाया. सीएसके की यह हालत होने के बाद उनके फैंस बहुत हताश और निराश हैं, उन्हें आशा की किरण सिर्फ और सिर्फ महेंद्र सिंह धोनी के रूप में नजर आ रहे हैं.

धोनी ने बनाया है सीएसके को बेस्ट आईपीएल टीम

महेंद्र सिंह धोनी ने csk को बनाया बेस्ट टीम

सीएसके की पहचान महेंद्र सिंह धोनी से होती है. वे बेस्ट कैप्टन, विकेट कीपर और फिनिशर के रूप में सीएसके को आईपीएल की बेस्ट टीम बना चुके हैं. धोनी के नेतृत्व में चेन्नई की टीम अबतक 5 बार चैंपियन बन चुकी है. धोनी की कप्तानी में चेन्नई ने 2010, 2011, 2018, 2021 और 2023 में खिताब अपने नाम किया. मुंबई इंडियंस के अलावा आईपीएल की कोई और टीम इस मुकाम तक नहीं पहुंच पाई है. इतना ही नहीं धोनी ने सीएसके को सबसे अधिक बार आईपीएल का फाइनल खेलने वाली टीम बनाया है. सीएसके अबतक 10 बार फाइनल में पहुंच चुकी है, जबकि मुंबई सिर्फ छह बार फाइनल खेलने वाली टीम है.

धोनी के बिना अबतक सिर्फ 7 बार मैदान पर उतरी है सीएसके की टीम

आईपीएल की शुरुआत 2008 में हुई है, उसके बाद से अबतक यह आईपीएल का 19वां सीजन है. दो सीजन में सीएसके बैन थी, यानी कुल 17 सीजन में अबतक खेले गए मैचों के अनुसार सीएसके ने 255 मैच खेले हैं, जिनमें से महज 7 मैच में धोनी टीम के साथ नहीं थे. 255 में से 142 मैच सीएसके ने जीते हैं जबकि 110 हारे हैं और 3 मैच का परिणाम नहीं निकला है. इंडियन प्रीमियर लीग के अनुसार धोनी ने अपने आईपीएल करियर में कुल 278 मैच खेले हैं, जिनमें से 30 मैच उन्होंने पुणे सुपर जाइंट्‌स के लिए खेले थे यानी कुल 248 मैच उन्होंने सीएसके के लिए खेले हैं. सीएसके ने धोनी के बिना 7 मैच खेले हैं, उनमें से महज एक ही मैच टीम जीत पाई है.

ये भी पढ़ें : हम आपका इंतजार कर रहे हैं, नरक में स्वागत है; US ग्राउंड ऑपरेशन की खबरों पर ईरान का कड़ा संदेश

महंगाई और ईरान युद्ध के खिलाफ अमेरिका में No Kings प्रोटेस्ट क्यों?

महाराष्ट्र महिला आयोग की अध्यक्ष रूपाली चाकणकर कैसे एक दुष्कर्मी तांत्रिक अशोक खरात के संपर्क में आईं?

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajneesh Anand

राजनीति,सामाजिक, इतिहास, खेल और महिला संबंधी विषयों पर गहन लेखन किया है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में रुचि. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक. IM4Change, झारखंड सरकार तथा सेव द चिल्ड्रन के फेलो के रूप में कार्य किया है. पत्रकारिता के प्रति जुनून है. प्रिंट एवं डिजिटल मीडिया में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >