कोडरमा : बाल श्रम विरोध विश्व दिवस पर बचपन बचाओ आंदोलन, राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग, झारखंड राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग, झारखंड बाल श्रमिक आयोग, श्रम विभाग व जिला विधिक सेवा प्राधिकार के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को बाल संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. कार्यक्रम झुमरीतिलैया स्थित श्रम कल्याण केंद्र में सुबह 10:30 बजे से दोपहर दो बजे तक होगा.
चेयरपर्सन रमा शंकर चौरसिया ने बताया कि बाल संवाद में कोडरमा व गिरिडीह जिले के करीब 100 बाल मित्र ग्राम के बच्चे, ग्राम पंचायतों के प्रतिनिधि, शिक्षक, अधिवक्ता, बुद्धिजीवी व अन्य लोग शामिल होंगे. उन्होंने बताया कि कार्यक्रम की मुख्य अतिथि शिक्षा मंत्री डॉ नीरा यादव हैं, जबकि राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य यशवंत जैन विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे.
