झुमरीतिलैया में 20 से चलेगा अतिक्रमण हटाओ अभियान

कोडरमा बाजार : उपायुक्त संजीव कुमार बेसरा की अध्यक्षता में सुगम यातायात व्यवस्था को लेकर बैठक हुई.बैठक में झुमरीतिलैया शहर को अतिक्रमणकारियों से मुक्त कराने और यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए आगामी बीस जून से शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जायेगा. इसके पूर्व सड़क के किनारे ठेला लगाने वाले, फल सब्जी विक्रेताओं […]

कोडरमा बाजार : उपायुक्त संजीव कुमार बेसरा की अध्यक्षता में सुगम यातायात व्यवस्था को लेकर बैठक हुई.बैठक में झुमरीतिलैया शहर को अतिक्रमणकारियों से मुक्त कराने और यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए आगामी बीस जून से शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जायेगा.
इसके पूर्व सड़क के किनारे ठेला लगाने वाले, फल सब्जी विक्रेताओं व अन्य फुटकर विक्रेताओं को बाजार समिति में शिफ्ट कराने का निर्णय लिया गया. वहीं झुमरीतिलैया के विभिन्न चौक चौराहों पर स्थित विभिन्न वाहन स्टैंड को बस स्टैंड में शिफ्ट करने के लिए नगर पर्षद और तिलैया पुलिस को कई निर्देश दिये गये. डीसी ने बैठक में संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि यातायात नियमों का उल्लंघन करनेवालों से सख्ती से निबटे.
साथ ही सड़क से सटे वैसे दुकानदारों पर भी कार्रवाई की जायेगी जो अपने सामानों को सड़क पर रखते है.मौके पर डीसी के अलावे एसपी जी क्रांति कुमार, एसडीओ प्रभात कुमार बरदियार, बाजार समिति के सचिव अभिषेक आनंद, नगर पर्षद कार्यकारी अध्यक्ष संतोष कुमार, सिटी मैनेजर लेमांशु कुमार आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >