शौचालय को साफ कर शहर में मल फेंक रहा है नगर पर्षद

कोडरमा : झुमरीतिलैया नगर पर्षद क्षेत्र की तसवीर बदलने की कोशिश की जा रही है, लेकिन कुछ चीजें ऐसी हैं, जो बदल नहीं रही है. नगर पर्षद क्षेत्र के अंदर शौचालय की टंकी सफाई करने के बाद बाइपास ओवरब्रिज के पास ही शौचालय के मल को बहा दिया जाता है. इस पर अधिवक्ता सह चित्रगुप्त […]

कोडरमा : झुमरीतिलैया नगर पर्षद क्षेत्र की तसवीर बदलने की कोशिश की जा रही है, लेकिन कुछ चीजें ऐसी हैं, जो बदल नहीं रही है. नगर पर्षद क्षेत्र के अंदर शौचालय की टंकी सफाई करने के बाद बाइपास ओवरब्रिज के पास ही शौचालय के मल को बहा दिया जाता है. इस पर अधिवक्ता सह चित्रगुप्त नगर निवासी अभय कुमार सिन्हा ने सवाल खड़ा किया है.
उनका कहना है कि एक तरफ प्रधानमंत्री स्वच्छ भारत अभियान चला रहे हैं, वहीं दूसरी ओर शहर में इस अभियान की धज्जियां उड़ायी जा रही है. शौचालय के मल को निकाल कर बहाने के लिए नगर पर्षद द्वारा लोगों से अच्छी रकम वसूल की जाती है, फिर इस तरह की स्थिति क्यों.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >