नुक्कड़ सभा कर केंद्र की योजना बतायेंगे भाजपाई

झुमरीतिलैया : भाजपा जिला कार्य समिति की बैठक पुराना सीडी स्कूल भवन में हुई. अध्यक्षता जिलाध्यक्ष बीरेंद्र सिंह व संचालन शिवेंद्र नारायण सिन्हा ने किया. बैठक में केंद्र सरकार के दो साल पूरा होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू की गयी जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गयी. सभी मंडल अध्यक्षों को कहा गया […]

झुमरीतिलैया : भाजपा जिला कार्य समिति की बैठक पुराना सीडी स्कूल भवन में हुई. अध्यक्षता जिलाध्यक्ष बीरेंद्र सिंह व संचालन शिवेंद्र नारायण सिन्हा ने किया. बैठक में केंद्र सरकार के दो साल पूरा होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू की गयी जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गयी. सभी मंडल अध्यक्षों को कहा गया कि 15 दिन के अंदर अपने-अपने मंडल कार्यसमिति की बैठक कर नुक्कड़ सभा कर पीएम श्री मोदी द्वारा शुरू की गयी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी जनता को बतायें.
मौके पर चिकित्सा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष डाॅ नरेश पंडित, नगर अध्यक्ष देव नारायण मोदी, दिनेश्वर प्रसाद, महेंद्र राणा, संगीता सिन्हा, विजय राम, राजकिशोर प्रसाद, जूही दास गुप्ता, शीला देवी, राजकुमार यादव, सुरेंद्र सोनी, सुनील सिन्हा, अखिल सिन्हा, मीडिया प्रभारी चंद्रशेखर जोशी, अजय झा,गोपाल कुमार गुतुल, सुधीर सिंह, विजय यादव, दिनेश सिंह, विवेक साव, शिव लाल सिंह, द्वारिका राणा, विनय मोदी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >