डोमचांच : पारा शिक्षक बेचता था अवैध शराब

कोडरमा : पुलिस छापामारी में डोमचांच प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय, मंधौती महुआ का पारा शिक्षक अर्जुन मेहता अवैध शराब विक्रेता निकला. उत्पाद विभाग ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कराया है़ बुधवार की रात डोमचांच बाजार स्थित गौरी कांप्लेक्स में छापामारी की गयी़ दुकान बंद थी. अधिकारियों ने दुकान का ताला ताेड़ कर 8.25 लीटर […]

कोडरमा : पुलिस छापामारी में डोमचांच प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय, मंधौती महुआ का पारा शिक्षक अर्जुन मेहता अवैध शराब विक्रेता निकला. उत्पाद विभाग ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कराया है़
बुधवार की रात डोमचांच बाजार स्थित गौरी कांप्लेक्स में छापामारी की गयी़ दुकान बंद थी. अधिकारियों ने दुकान का ताला ताेड़ कर 8.25 लीटर विदेशी शराब, 4.55 लीटर बियर व 20 लीटर महुआ शराब बरामद किया. उक्त दुकान पिछले दो वर्ष से चल रही थी़ एसडीओ ने बताया, जानकारी मिली है कि दुकान संचालक अर्जुन मेहता पारा शिक्षक है. उसके विरुद्ध आगे की कार्रवाई होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >