फार्मेसी के लिए एचएफआर आइडी बनाना अब अनिवार्य

जिला स्तरीय एबीडीएम टीम द्वारा विशेष कैंप का आयोजन अलग-अलग दो तिथियों में किया जायेगा.

कोडरमा . जिले में स्वास्थ्य सेवाओं के डिजिटलकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एबीडीएम (आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन) के तहत सभी थोक व खुदरा फार्मेसी के लिए एचएफआर (हेल्थ फैसिलिटी रजिस्ट्री) आइडी बनवाना अब अनिवार्य कर दिया गया है. इस संबंध में जारी पत्र के अनुसार, झारखंड सरकार के स्वास्थ्य विभाग के निर्देशों और उपायुक्त, कोडरमा के मार्गदर्शन में यह निर्णय लिया गया है. इसके अनुपालन को लेकर जिला स्तरीय एबीडीएम टीम द्वारा विशेष कैंप का आयोजन अलग-अलग दो तिथियों में किया जायेगा. इस दौरान एचएफआर आइडी बनाया जायेगा. कैंप शनिवार और मंगलवार को दिन के 11 बजे से शहर के ब्लॉक रोड स्थित पंडित कांप्लेक्स, उज्जीवन बैंक के सामने में आयोजित होगा. इस दौरान सभी फार्मेसी संचालकों को निर्धारित समय पर पंजीकरण कराने का निर्देश दिया गया है. अधिकारियों के अनुसार, एचएफआर बनवाने के लिए संस्थान के संचालकों को अपना आधार कार्ड, मोबाइल फोन, संस्थान के भवन के साथ दो फोटो तथा ड्रग लाइसेंस की सॉफ्ट कॉपी साथ लाना अनिवार्य होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Deepesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >