झुमरीतिलैया. शहर के अड्डी बांग्ला स्थित दुर्गा मंडप के सामने एक खाली जमीन पर रखे फल के कैरेट में शुक्रवार की सुबह आग लग गयी. आग की लपटें इतना तेज थी कि उसे दूर से देखा जा सकता था. शुरुआत में लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, पर आग बढ़ती गयी. ऐसे में दमकल विभाग को सूचना दी गयी. हालांकि दमकल के पहुंचने से पहले ही लोगों ने आग बुझा ली. आग से फल का कई कैरेट जल गया. बता दें कि इस इलाके में बाजार समिति होने की वजह से कई फल गद्दी है, इनका खाली कैरेट जमीन में पड़ा रहता है उसी में आग लगी. आग लगने का करना पता नहीं चल पाया है.
तिलैया में फल के कैरेट में लगी आग
आग की लपटें इतना तेज थी कि उसे दूर से देखा जा सकता था.
