डोमचांच में लगेगा 20 हाई मास्ट लाइट, व्यवस्था होगी दुरुस्त

अब जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए होल्डिंग टैक्स जमा करना अनिवार्य नहीं

अब जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए होल्डिंग टैक्स जमा करना अनिवार्य नहीं डोमचांच . नगर पंचायत डोमचांच के सभागार में गुरुवार को नगर पंचायत बोर्ड की पहली बैठक हुई. बैठक में मुख्य रूप से विधायक डॉ नीरा यादव शामिल हुईं. बैठक की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष उमेश वर्मा ने की. बैठक में जनहित में कई प्रस्ताव पारित किये गये. नगर अध्यक्ष उमेश वर्मा ने बताया कि क्षेत्र के इको-सेंसिटिव जोन में होने के कारण उद्योग-धंधों की सीमित संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए उपायुक्त को आवेदन देकर सर्किल रेट कम करने की मांग की जायेगी, ताकि होल्डिंग टैक्स में राहत मिल सके. बैठक में डोमचांच हाट बाजार की बंदोबस्ती के लिए टेंडर राशि कम कर पुनः टेंडर प्रक्रिया कराने का निर्णय लिया गया. साथ ही नगर में 20 हाई मास्ट लाइट लगाने, चापानलों की मरम्मत कराने और सार्वजनिक सामुदायिक शौचालय निर्माण का भी प्रस्ताव पारित किया गया. शहर में जाम की समस्या से निबटने, साफ-सफाई व्यवस्था सुदृढ़ करने तथा नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने पर भी चर्चा हुई. अध्यक्ष ने बताया कि अब जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए होल्डिंग टैक्स जमा करना अनिवार्य नहीं रहेगा. इसके अलावा आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के फ्रीज खातों को खोलने तथा किसी परिवार के सदस्य की मृत्यु होने पर अंतिम संस्कार के लिए मुफ्त पानी टैंकर उपलब्ध कराने का भी निर्णय लिया गया. बैठक में नगर पंचायत उपाध्यक्ष आदर्श कुमार पंकज उर्फ अजय साव, कार्यपालक पदाधिकारी शंभु कुशवाहा, नगर प्रबंधक निखिल किरण, पार्षद अनंत कुमार, रंजीत साव, नेहा देवी, मुकेश राम, गुड़िया देवी व अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Deepesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >