स्कूलों की मनमानी के खिलाफ डीसी को ज्ञापन

उन्होंने कहा है कि स्कूलों की मनमानी बढ़ गयी है. गरीब बच्चों के माता-पिता के ऊपर आर्थिक बोझ भी डाला जा रहा है.

कोडरमा. झामुमो जिलाध्यक्ष बीरेंद्र पांडेय ने जिले के कुछ निजी विद्यालयों द्वारा शिक्षा के व्यवसायीकरण व अवैध संचालन तथा अभिभावकों के आर्थिक शोषण के विरुद्ध उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा है. इसमें उन्होंने कहा है कि स्कूलों की मनमानी बढ़ गयी है. गरीब बच्चों के माता-पिता के ऊपर आर्थिक बोझ भी डाला जा रहा है. प्रत्येक वर्ष रि एडमिशन के नाम पर मोटी रकम वसूली जा रही है. इसके अलावा विविध शुल्कों के नाम पर भी वसूली हो रही है. जाे शिक्षा के अधिकार अधिनियम की मूल भावना के विरुद्ध है. उन्होंने मांग किया कि निजी विद्यालयों के शुल्क संरचना जांच के लिए कमेटी गठित की जाये. निश्चित दुकानों से शिक्षण सामग्री व स्कूल ड्रेस खरीदने की बाध्यता समाप्त की जाये. प्रतिनिधि मंडल में बुद्धिजीवी मोर्चा जिलाध्यक्ष दीपक नवीन, छात्र मोर्चा जिलाध्यक्ष मो सद्दाम, नगर पंचायत अध्यक्ष दीपक कुमार आदि शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Deepesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >