डीवीसी के खिलाफ ऐतिहासिक होगा आठ का प्रदर्शन : महादेव

गुरुवार की शाम तिलैया डैम शिव मंदिर में मोर्चा की बैठक हुई.

जयनगर. डीवीसी विस्थापित अधिकार मोर्चा आठ अप्रैल को केटीपीएस के मुख्य द्वार पर प्रदर्शन करेगा. इस संबंध में गुरुवार की शाम तिलैया डैम शिव मंदिर में मोर्चा की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता पूर्व उप प्रमुख वीरेंद्र यादव ने की. बैठक में भाकपा नेता सह जिप सदस्य महादेव राम ने कहा कि प्लांट पेज टू निर्माण में विस्थापितों, किसानों, मजदूरों की अनदेखी की जा रही है, डीवीसी प्रबंधन की मिलीभगत से पावर मेक कंपनी मनमानी कर रही है. उन्होंने कहा कि डीवीसी के खिलाफ आठ को होने वाला प्रदर्शन ऐतिहासिक होगा. उदय द्विवेदी ने कहा कि मजदूरों से आठ घंटे के बदले 12 घंटे काम लिया जा रहा है. सरकार की नीतियों के कारण प्रबंधन और कंपनियां निरंकुश हो गयी है. बैठक में पुरुषोत्तम यादव, मुखिया प्रतिनिधि रामलखन यादव, सन्नी कुमार, पूर्व मुखिया टेकलाल यादव, पंसस राजू पांडेय, पूर्व मुखिया किशोर यादव ने भी संबोधित किया. मौके पर डीलो पासवान, प्रकाश पंडित, सत्यम प्रसाद, अनिल प्रसाद, बालकिशुन वर्णवाल, सुरेंद्र पंडित, त्रिलोकी प्रसाद, राजू कुमार पंडित, उमेश चंद्रवंशी, मनोज वर्णवाल सहित अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Deepesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >