अवैध क्रशरों पर होगी कार्रवाई

कोडरमा बाजार : जिला टास्क फोर्स की बैठक बुधवार को डीसी संजीव कुमार बेसरा की अध्यक्षता में हुई. इस मौके पर डीसी श्री बेसरा ने कहा कि नियम संगत क्रशर व खदान का संचालन करें. बिना वैध कागजात के संचालित क्रशर व खदान संचालकों पर कार्रवाई की जायेगी़ बैठक में जिले के खदान संचालक, क्रेशर […]

कोडरमा बाजार : जिला टास्क फोर्स की बैठक बुधवार को डीसी संजीव कुमार बेसरा की अध्यक्षता में हुई. इस मौके पर डीसी श्री बेसरा ने कहा कि नियम संगत क्रशर व खदान का संचालन करें.
बिना वैध कागजात के संचालित क्रशर व खदान संचालकों पर कार्रवाई की जायेगी़ बैठक में जिले के खदान संचालक, क्रेशर मालिक व ट्रक ऑनर संघ के सदस्य भी मौजूद थे. एसपी जी क्रांति कुमार ने कहा कि जिले के कई क्षेत्रों में बिना वैध कागजात के क्रशर व खदान संचालित हो रहे हैं.
ट्रकों का परिचालन भी सही ढंग से नही होता है. दोनों अधिकारियों ने कहा कि सड़क किनारे संचालित वैध क्रशर इकाइयों में चहारदीवारी का निर्माण शीघ्र करें और नियमित रूप से पानी का छिड़काव करें. वहीं आये दिन हो रहे सड़क हादसे के कारण ट्रकों के परिचालन के लिए भी समय निर्धारित किया गया. सुबह नौ बजे से 12 बजे, दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे व रात आठ बजे से सुबह सात बजे तक ट्रकों का परिचालन होगा़ इसमें लापरवाही बरतने पर करवाई की जायेगी. एसपी श्री कुमार ने कहा कि सड़क पर जहां-तहां ट्रक खड़ा करनेवालों पर भी कार्रवाई की जायेगी.
बैठक में कई खदान व क्रशर संचालकों ने कागजातों को दुरुस्त करने के लिए समय देने की मांग की़ वहीं कुछ ने सरकारी भूमि पर क्रशर संचालित करने की अनुमति मांगी़ इस पर डीसी ने शीघ्र कागजातों को दुरुस्त करने व अपनी ही भूमि पर क्रशर संचालित करने को कहा. मौके पर एसडीओ प्रभात कुमार बरदियार डीएसपी कर्मपाल उरांव एसडीपीओ चंदेश्ववर प्रसाद डीएमओ राजेश लकड़ा पत्थर उद्योग संघ के सुनील राम, रूपक सिंह, पंकज सिंह, महेंद्र वर्मा आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >