सतगांवा : बीआरसी भवन में बुधवार को मासिक गुरु गोष्ठी हुई. इस दौरान बीइइओ कृष्ण मेहता ने सचिवों से विद्यालय की स्थिति की जानकारी ली. उन्होंने निर्देश दिया कि छात्रों के खाते के साथ विद्यालय की सूची भी उपलब्ध करायें.
एपीएल बच्चों के उपयोगिता प्रमाण पत्र व सत्र 2014-15 व 2015-16 के बच्चों के बीच पोशाक वितरण कर एक सप्ताह के अंदर उपयोगिता प्रमाण पत्र जमा करें. उन्होंने कहा कि जिन पारा शिक्षकों की नियुक्ति शिक्षक पद पर हो गयी है, उनका त्याग पत्र कार्यालय को उपलब्ध करायें. स्वच्छता अभियान के तहत विद्यालयों की साफ-सफाई करायें. उन्होंने सभी सचिवों को निर्देश दिया कि किसी भी हाल में मध्याह्न भोजन बंद न हो. भोजन में अंडा व फल देने का निर्देश दिया.
गोष्ठी में राजेंद्र प्रसाद, संतोष कुमार, विनोद कुमार, एकरामुल हक, शिवनाथ पासवान, सरोज कुमारी, किशुन लाल साव,विकास कुमार, संजय यादव, प्रणव मुरारी, नीतू कुमारी, मुकेश कुमार, अभय कुमार शर्मा आदि मौजूद थे.
