जयनगर : हिरोडीह पंचायत अंतर्गत कोसमाडीह गांव के स्कूली बच्चों ने योजना बनाओ अभियान को लेकर जागरूकता रैली निकाली. रैली में शामिल बच्चे योजना बनाओ अभियान को सफल बनाना है, जरूरी योजनाओं को गांव के कोने-कोने तक पहुंचाना है आदि नारे लगा रहे थे.
रैली का नेतृत्व मुखिया सुरेंद्र प्रसाद यादव ने किया. रैली में पूर्व उप मुखिया सीमा देवी, सेविका उर्मिला देवी, रामदेव मोदी, शिवशंकर यादव, वार्ड सदस्य सिकंदर चौधरी, सुरेंद्र यादव, पंचायत सेवक उपेंद्र सिंह, रोजगार सेवक धर्मेंद्र कुमार आदि थे़
