झुमरीतिलैया : सार्वजनिक बासंतिक दुर्गापूजा समिति मंडुआटांड़ के तत्वावधान में चैती दुर्गा पूजा को लेकर रविवार की रात भक्ति जागरण का आयोजन किया गया. उद्घाटन समिति के पदाधिकारियों ने किया. इसके उपरांत चंद्रपुरा बोकारो से आये जय अंबे जागरण मंडली के संयोजक बिक्की सिंह ने गणेश वंदना प्रस्तुत कर कार्यक्रम शुरुआत की.
इसके उपरांत बिक्की ने मंगल भवन अमंगल हारी…, मइया के मनभावे लाली चुनरिया, जय जय कारा लगाइये…, स्नेहा सिंह ने आज है जगराता माई का मां को मना लेना…, सुजीत गिरि ने ले कर पूजा की थाली ज्योत मन में जगा ली…, आशा कुमारी ने मन लेके आया माता रानी के भवन में…, सावन कुमार ने तू ने मुझे बुलाया शेरावालिये…, शेर पे सवार होकर आ जा शेरावालिये…, जैसे संगीतमय भजनों की प्रस्तुति पर उपस्थित श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया. देर रात तक चले भक्ति जागरण में आसपास की सैकड़ों महिलाएं, युवक युवतियां भजनों की धुन पर झूमती नजर आयी. देर रात को भव्य आरती के साथ भक्ति जागरण का समापन हुआ.
कार्यक्रम को सफल बनाने में कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी, झंडा संयोजक सुधीर शर्मा, मेला संयोजक बैजनाथ गिरि, रवींद्र पांडेय, सुनील यादव, विकास चौधरी, ईश्वर यादव, मनोज यादव, महावीर यादव, विवेक सिन्हा, दिलीप शर्मा, संजय पांडेय, बलराम यादव, राजेंद्र दास, मिन्हाज अली, विनय सिंह, चेतन शर्मा, रामचंद्र मोदी, अशोक सिंह, गोपाल पांडेय, राम सुधार, जितेंद्र गिरि आदि की अहम भूमिका रही.
