कोडरमा से बाबूलाल मरांडी लड़ेंगे लोकसभा चुनाव

कोडरमा : झाविमो सुप्रीमो सह पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी कोडरमा लोकसभा क्षेत्र से 2019 का चुनाव लड़ेंगे. इस बात का ऐलान बुधवार को झाविमो के जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में किया गया. सम्मेलन में बाबूलाल मरांडी, विधायक प्रदीप यादव, सबा अहमद व अन्य नेता शामिल हुए. झाविमो नेता प्रदीप यादव और सबा अहमद ने कहा […]

कोडरमा : झाविमो सुप्रीमो सह पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी कोडरमा लोकसभा क्षेत्र से 2019 का चुनाव लड़ेंगे. इस बात का ऐलान बुधवार को झाविमो के जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में किया गया. सम्मेलन में बाबूलाल मरांडी, विधायक प्रदीप यादव, सबा अहमद व अन्य नेता शामिल हुए. झाविमो नेता प्रदीप यादव और सबा अहमद ने कहा कि बहुत सारे लोग यह सवाल पूछते हैं कि बाबूलाल कहां से चुनाव लड़ेंगे.
मैं बताना चाहता हूं कि 2006 के उपचुनाव में बाबूलाल कोडरमा से रिकाॅर्ड मत से विजयी होकर सांसद बने थे और 2019 में भी बनेंगे. नेता द्वय ने कहा कि भाजपा सरकार के खिलाफ आम जनमानस में आक्रोश है. लोग भाजपा को जवाब देने का मूड बना चुके हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >