सरकार रोजगार देने के बजाय कर रही बेरोजगार : महादेव

झुमरीतिलैया: भाकपा जिला परिषद की बैठक राणीसती सेवा सदन में महेश प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में हुई. मौके पर भाकपा जिला मंत्री सह जिप सदस्य महादेव राम ने कहा कि रघुवर सरकार किसान व मजदूर विरोधी है. पीएम नरेंद्र मोदी ने चुनाव के दौरान दो करोड़ लोगों को रोजगार देने का वादा किये थे, मगर […]
प्रत्येक प्रखंड से 10-10 सेविका- सहायिका को चयनमुक्त किया जा रहा है. सरकार लोगों को रोजगार देने के बजाय बेरोजगार कर रही है. कहा कि सरकार राज्य में तानाशाही रवैया अख्तियार कर रही है. सेविका-सहायिका को चयन मुक्त करने के कार्रवाई के खिलाफ झारखंड राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी यूनियन कोडरमा जिला इकाई जिला समाहरणालय के समक्ष प्रदर्शन करेंगी. कोडरमा अंचल मंत्री प्रकाश रजक ने कहा कि जिले में बालू उठाव पर रोक लगने के बाद बालू की लूट हो रही है. बिचौलिये व पुलिस की मिलीभगत से तीन से पांच हजार ट्रैक्टर की दर से बालू की कालाबाजारी की जा रही है और जिला प्रशासन मूकदर्शक बना है.
इसकी सफलता के लेकर छह सदस्यीय उप समिति बनायी गयी. इसमें महेश प्रसाद सिंह अध्यक्ष के अलावा प्रकाश रजक, कामेश्वर राणा, धनंजय यादव, छोटे लाल यादव, सच्चिदानंद पांडेय शामिल हैं. मौके पर राजेश सिंह, प्रदीप रजक, काली सिंह, रमेश यादव, रामचंद्र यादव, बसमतिया देवी, किशोर चौधरी, त्रिलोकी महतो, सरिता रानी, सोनिया देवी, गोविंद रजक, जागेश्वरी देवी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




