खूंटी. जिला युवा कांग्रेस कार्यकारिणी की बैठक मंगलवार को जिला अध्यक्ष आमिर हुसैन की अध्यक्षता में हुई. बैठक में संगठन को मजबूत करने, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने और जनहित से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गयी.
बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर
बैठक में एसआइआर-2026 को लेकर कार्यकर्ताओं के बीच जागरूकता अभियान चलाने तथा संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर जोर दिया गया. चंदा चोरी के मामले के विरोध में प्रस्तावित कार्यक्रमों और कोयला खनन कानून के खिलाफ लोक भवन घेराव को सफल बनाने की रणनीति पर भी विचार-विमर्श किया गया.
कल्याण सिंह मुंडा बने अड़की प्रखंड अध्यक्ष
संगठनात्मक विस्तार के तहत सर्वसम्मति से कल्याण सिंह मुंडा को अड़की प्रखंड युवा कांग्रेस अध्यक्ष चुना गया. बैठक में हिमांशु कुजूर, सुमित हर्ष, शेरॉन सुरिन, नवाज अंसारी समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे.
