खूंटी में 28 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर दी जान, दो साल से बीमारी से था परेशान

खूंटी के बरबंदा गांव में 28 वर्षीय युवक ने बीमारी से तंग आकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

खूंटी. खूंटी के मारंगहादा थाना क्षेत्र के बरबंदा गांव में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतक की पहचान गांव के 28 वर्षीय युवक सहदेव मुंडा के रूप में की गयी है. जानकारी के अनुसार सोमवार की शाम को परिवार के सभी सदस्य खेतों में काम करने गये थे. शाम में जब सभी लोग घर लौटे तो सहदेव घर पर नहीं था.

आसपास खोजबीन करने पर घर के पास ही कटहल के पेड़ से सहदेव का शव फंदे से लटकता मिला. इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गयी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा कर उसे परिजनों को सौंप दिया.

परिजनों ने बताया कि सहदेव पिछले करीब दो वर्षों से पेट दर्द की समस्या से परेशान था. उसका कई जगह इलाज कराया लेकिन उसकी हालत में सुधार नहीं हो रहा था. आशंका जतायी जा रही है कि लगातार बीमारी से परेशान होकर उसने यह कदम उठाया. पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है. सहदेव की मौत के बाद उसकी पत्नी और दो छोटे बच्चों समेत परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है.

ये भी पढ़ें: कर्रा में किसान ने कीटनाशक पीकर दी जान, घर में बेहोशी की हालत में मिला

ये भी पढ़ें: दहेज में बाइक नहीं मिलने पर विवाहिता की हत्या का आरोप, शव जलाने का प्रयास; पति फरार, जांच में जुटी पुलिस


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >