खूंटी. खूंटी थाना क्षेत्र के बेलाहाथी में बुधवार सुबह एक सनसनीखेज घटना हुई. वहां पेड़ से फंदे के सहारे एक अज्ञात शव मिला. इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया. शव देखते ही ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी.
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस
सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू की. पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ आसपास के लोगों से पूछताछ भी की.
ये भी पढ़ें: NPU में वित्तीय अनियमितताओं का मामला राजभवन पहुंचा, वित्त मंत्री ने कुलपति को तत्काल हटाने की मांग की
चार से पांच दिन पुराना बताया जा रहा शव
पुलिस के अनुसार, शव करीब चार से पांच दिन पुराना प्रतीत हो रहा है. शव की स्थिति ऐसी थी कि तत्काल उसकी पहचान नहीं हो सकी. खबर लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो पायी थी, जिससे उसके परिवार और दोस्तों के लिए अनिश्चितता बनी हुई है. पुलिस आसपास के क्षेत्रों में जानकारी जुटाकर मृतक की पहचान करने का प्रयास कर रही है.
पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगा मौत का कारण
पुलिस की प्रारंभिक जांच में मामला फंदे से लटकने का प्रतीत हो रहा है. हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी. पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है और विभिन्न बिंदुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है.
ये भी पढ़ें: Digital युग में भी Netwok को तरस रहा हेरहंज, पातम-डाटम जलप्रपात आने वाले सैलानियों की बढ़ी परेशानी
