खूंटी में 15 सितंबर से दस दिवसीय गणपति महोत्सव, 25 को निकलेगी भव्य विसर्जन शोभायात्रा

खूंटी के मुरहू में 15 सितंबर से दस दिवसीय गणपति महोत्सव का आयोजन होगा. 25 सितंबर को हवन और महाप्रसाद के साथ गणेश प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा.

खूंटी. जिले के महादेव मंडा में इस बार गणपति महोत्सव अपने दस दिवसीय भव्य आयोजन से भक्तों को मंत्रमुग्ध करने के लिए तैयार है. मुरहू के महादेव मंडा में सार्वजनिक गणेश पूजा समिति इस वर्ष दस दिवसीय गणपति महोत्सव का आयोजन करेगी.

पूजा की शुरुआत 15 सितंबर से होगी, जबकि 25 सितंबर को हवन, महाप्रसाद वितरण के बाद गणेश प्रतिमा का विसर्जन किया जायेगा. आयोजन को लेकर समिति ने महोत्सव को यादगार बनाने के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं.

15 सितंबर को कलश यात्रा और स्थापना

सार्वजनिक गणेश पूजा समिति, महादेव मंडा मुरहू के अनुसार, 15 सितंबर मंगलवार को सुबह सात बजे कलश यात्रा निकाली जायेगी. इसके बाद दोपहर एक बजे पूजा पंडाल का उद्घाटन और गणेश प्रतिमा की स्थापना की जायेगी.

पंडाल का उद्घाटन पूर्व ग्रामीण विकास मंत्री सह स्थानीय विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा करेंगे. शाम छह बजे संध्या आरती और शाम सात बजे से प्रसाद वितरण किया जायेगा.

16 से 24 सितंबर से दैनिक पूजा-अर्चना

16 सितंबर से 24 सितंबर तक प्रतिदिन सुबह आठ बजे पूजा-अर्चना होगी. शाम छह बजे आरती और शाम सात बजे से प्रसाद वितरण किया जायेगा.

समिति ने बताया कि गणपति महोत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है. पिछले साल हजारों लोग हाथों में झंडे लिए गणपति बप्पा के जयकारे लगाते हुए निकले थे, जो मंजर आज भी लोगों के दिलों में ताजा है. इसे लेकर पूजा समिति द्वारा आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं.

25 को हवन व महाप्रसाद के बाद विसर्जन

महोत्सव के अंतिम दिन 25 सितंबर शुक्रवार को सुबह नौ बजे हवन किया जायेगा. दोपहर 12 बजे से श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण होगा.

इसके बाद गणेश प्रतिमा की भव्य विसर्जन शोभायात्रा निकाली जायेगी. समिति ने क्षेत्र के श्रद्धालुओं से गणपति महोत्सव में शामिल होकर पुण्य के भागी बनने की अपील की है. समिति की स्थापना वर्ष 2013 में हुई थी.

ये भी पढ़ें: बिरसा की जन्मभूमि खूंटी के 19 साल पूरे, इतिहास, संस्कृति और प्राकृतिक सुंदरता से बनी अलग पहचान

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार खूंटी के ब्यूरो प्रभारी हैं और उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 16 वर्षों से अधिक का अनुभव है. उन्होंने वर्ष 2010 में खूंटी से पत्रकारिता की शुरुआत की और वर्ष 2017 में प्रभात खबर से जुड़े. लंबे समय से खूंटी जिले में सक्रिय पत्रकारिता के कारण उन्हें जिले के सामाजिक, राजनीतिक और प्रशासनिक मामलों की गहरी समझ और मजबूत पकड़ है.

चंदन कुमार नक्सली घटनाओं, आदिवासी समाज से जुड़े मुद्दों, राजनीतिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों और जिला प्रशासन की गतिविधियों सहित जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों को प्रमुखता से कवर करते हैं. क्षेत्र की जमीनी समस्याओं को सामने लाने और आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देने वाली उनकी पत्रकारिता उनकी खास पहचान है.

खूंटी की स्थानीय परिस्थितियों और संवेदनशील मुद्दों की समझ के साथ वे तथ्यपरक और जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से महत्वपूर्ण घटनाक्रमों को पाठकों तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >