खूंटी में तीज को लेकर बाजार में बढ़ी चहल-पहल, डलिया सेट की खूब हो रही खरीदारी

हरितालिका तीज व्रत को लेकर खूंटी के बाजारों में महिलाओं की भारी भीड़ देखी गई। पूजन सामग्री और श्रृंगार के सामानों की जमकर खरीदारी की जा रही है।

खूंटी. हरितालिका तीज व्रत को लेकर रविवार को खूंटी शहर के बाजारों में खूब चहल-पहल रही. भगत सिंह चौक, बाजारटांड़ और सुभाष चौक समेत आसपास के बाजारों में महिलाओं की भीड़ उमड़ी. महिलाओं ने तीज व्रत के लिए पूजन सामग्री, श्रृंगार सामग्री, फल-फूल, कपड़े और डलिया सेट की खरीदारी की.

श्रृंगार सामग्री की दुकानों पर भीड़

पर्व को लेकर जगह-जगह अस्थायी दुकानें भी लगायी गयी हैं. दुकानों में तीज पूजा में उपयोग होने वाली सामग्री के साथ महिलाओं के लिए श्रृंगार के सामान आकर्षक ढंग से सजाये गये हैं. चूड़ी, बिंदी, सिंदूर, मेहंदी, आलता, कंघी और शीशा समेत कई तरह की श्रृंगार सामग्री की बिक्री हो रही है.

पूजन सामग्री की दुकानों पर भी ग्राहकों की भीड़ देखी गयी. तीज को लेकर बाजार में खरीदारी बढ़ने से कारोबारियों में भी उत्साह है.

अलग-अलग कीमतों में उपलब्ध डलिया सेट

दुकानदारों ने बताया कि महिलाओं की सुविधा को देखते हुए अलग-अलग डिजाइन और सामग्री वाले डलिया सेट तैयार किये गये हैं. इनमें तीज पूजा में उपयोग होने वाली आवश्यक सामग्री के साथ श्रृंगार से जुड़े सामान भी आकर्षक पैकिंग में उपलब्ध हैं.

डलिया सेट अलग-अलग कीमतों में रखे गये हैं, ताकि ग्राहक अपनी पसंद और बजट के अनुसार खरीदारी कर सकें. तीज के अलावा अन्य पर्व-त्योहारों के लिए भी बाजार में पूजन सामग्री उपलब्ध है.

दुकानदारों ने बताया कि ग्राहकों को उचित कीमत पर आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है. आने वाले दिनों में तीज की खरीदारी और बढ़ने की उम्मीद कारोबारियों ने जतायी है.

foto | Prabhat Khabar Network

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Bhushan Kanshi

भूषण कांशी ने 1998 में प्रभात खबर से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने सफर की शुरुआत की. रिपोर्टर के साथ न्यूज पेपर एजेंट के रूप में भी जिम्मेदारी निभाते हुए उन्होंने पत्रकारिता की बुनियादी चुनौतियों और जमीनी हकीकत को करीब से समझा. अभी खूंटी ब्यूरो में भी बतौर सहायक काम कर रहे हैं. बीते 28 वर्षों से वह ग्रामीण एवं स्थानीय क्षेत्रों की समस्याओं और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से सामने लाने में सक्रिय हैं. ग्रामीण समाज की आवाज को मंच देने, आम लोगों की समस्याओं को प्रशासन व जनप्रतिनिधियों तक पहुंचाने और उपेक्षित मुद्दों को समाचार के माध्यम से प्रमुखता देने को उन्होंने पत्रकारिता का उद्देश्य बनाया हुआ है. शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली, पानी, कृषि, रोजगार, वन्यजीव और सामाजिक विषयों से जुड़े मामलों पर उनकी निरंतर नजर रहती है. निष्पक्षता, तथ्यपरकता और जनहित …

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >