कर्रा में जर्जर भवन में पढ़ने को मजबूर 149 छात्र, बारिश में टपकती छत से बढ़ा खतरा

कर्रा के सरदुला स्कूल की छत जर्जर है और बारिश में पानी टपकता है. 149 छात्र जान जोखिम में डालकर पढ़ाई करने को मजबूर हैं. प्रशासन से मरम्मत की मांग की गई है.

कर्रा: कर्रा प्रखंड के राजकीयकृत उत्क्रमित मध्य विद्यालय, सरदुला का भवन पूरी तरह जर्जर हो चुका है. इसके बावजूद 149 छात्र-छात्राओं की पढ़ाई इसी भवन में करायी जा रही है. भवन की बदहाल स्थिति के कारण बच्चों और शिक्षकों को हर दिन दुर्घटना के खतरे के बीच पढ़ाई करनी पड़ रही है. विद्यालय में पांच शिक्षक कार्यरत हैं, जबकि भवन के पांच कमरे और रसोईघर जर्जर अवस्था में हैं.

बरसात के दौरान छत और दीवारों से लगातार पानी का रिसाव होता है. इससे कक्षाओं में शॉर्ट सर्किट और करंट उतरने की आशंका बनी रहती है. कई स्थानों पर छत का प्लास्टर भी टूटकर गिर रहा है. क्षेत्र थंडरिंग जोन में होने के बावजूद विद्यालय में तड़ित चालक (लाइटनिंग अरेस्टर) नहीं है. पूर्व में लगा तड़ित चालक चोरी हो गया था, जिसे अब तक दोबारा नहीं लगाया गया है.

प्रधानाध्यापक नंदकेश्वर तिवारी ने बताया कि तेज बारिश होने पर सभी बच्चों और शिक्षकों को एक स्थान पर खड़े होकर समय बिताना पड़ता है. उन्होंने कहा कि पिछले दो-तीन वर्षों से विद्यालय को रखरखाव मद की राशि भी नहीं मिली है, जिससे भवन की मरम्मत नहीं हो सकी. दरवाजे और खिड़कियां भी जंग लगने से खराब हो चुकी हैं.

बमरजा पंचायत के मुखिया अनूप कुजूर ने कहा कि विद्यालय की दीवारों और छत में कई जगह दरारें हैं तथा बरसात में स्थिति और गंभीर हो जाती है. विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष तेम्बा उरांव ने बताया कि शिक्षा विभाग को लिखित आवेदन देकर नए विद्यालय भवन के निर्माण, जर्जर भवन के निरीक्षण और आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की जाएगी.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार खूंटी के ब्यूरो प्रभारी हैं और उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 16 वर्षों से अधिक का अनुभव है. उन्होंने वर्ष 2010 में खूंटी से पत्रकारिता की शुरुआत की और वर्ष 2017 में प्रभात खबर से जुड़े. लंबे समय से खूंटी जिले में सक्रिय पत्रकारिता के कारण उन्हें जिले के सामाजिक, राजनीतिक और प्रशासनिक मामलों की गहरी समझ और मजबूत पकड़ है.

चंदन कुमार नक्सली घटनाओं, आदिवासी समाज से जुड़े मुद्दों, राजनीतिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों और जिला प्रशासन की गतिविधियों सहित जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों को प्रमुखता से कवर करते हैं. क्षेत्र की जमीनी समस्याओं को सामने लाने और आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देने वाली उनकी पत्रकारिता उनकी खास पहचान है.

खूंटी की स्थानीय परिस्थितियों और संवेदनशील मुद्दों की समझ के साथ वे तथ्यपरक और जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से महत्वपूर्ण घटनाक्रमों को पाठकों तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >