खूंटी: शहीद किरण तोपनो के गांव तक पहुंचेगी पक्की सड़क, 1000 फीट पीसीसी पथ का शिलान्यास

शहीद किरण तोपनो के गांव तोरपा में अब पक्की सड़क बनेगी. विधायक सुदीप गुड़िया ने 1000 फीट पीसीसी पथ निर्माण का शिलान्यास किया. इस सड़क से ग्रामीणों के आवागमन में बड़ी सहूलियत होगी.

तोरपा. शहीद किरण तोपनो के गांव तोरपा प्रखंड के पकना मुंडा टोली तक अब पक्की सड़क बनेगी. ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग को पूरा करते हुए विधायक सुदीप गुड़िया ने मंगलवार को 1000 फीट पीसीसी पथ निर्माण का शिलान्यास किया. शिलान्यास के बाद ग्रामीणों में खुशी का माहौल है.

विधायक ने कहा कि गांवों तक बेहतर सड़क और बुनियादी सुविधाएं पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है. सड़क बनने से ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा होगी और गांव का संपर्क मुख्य मार्ग से बेहतर होगा. उन्होंने संवेदक को गुणवत्तापूर्ण कार्य करने का निर्देश दिया.

बरसात में आवागमन हो जाता था मुश्किल

ग्राम प्रधान इमानुएल तोपनो ने बताया कि गांव तक पहुंचने वाली सड़क लंबे समय से जर्जर थी. बरसात के दिनों में आवागमन मुश्किल हो जाता था. ग्रामीण हर वर्ष श्रमदान कर सड़क की मरम्मत करते थे. ग्रामीणों ने सड़क निर्माण की स्वीकृति और शिलान्यास के लिए विधायक, सांसद समेत अन्य जनप्रतिनिधियों के प्रति आभार जताया.

कार्यक्रम में जिला परिषद अध्यक्ष मसीह गुड़िया, जिला परिषद सदस्य सोशांति कोनगाड़ी, प्रखंड प्रमुख रोहित सुरीन, मुखिया मंजीत तोपनो, शिशिर तोपनो समेत अन्य उपस्थित थे.

लेटेर गांव में भी पीसीसी पथ का शिलान्यास

विधायक ने लेटेर गांव में बनने वाले पीसीसी पथ का भी शिलान्यास किया. मौके पर मुखिया मंजीत तोपनो, बिरसा तोपनो समेत ग्रामीण उपस्थित थे.

19 सितंबर के धरना में शामिल होने की अपील

विधायक ने ग्रामीणों से खान एवं खनिज संशोधन विधेयक के खिलाफ 19 सितंबर को प्रखंड मुख्यालय में आयोजित धरना में अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Satish Sharma

तोरपा के सतीश शर्मा को पत्रकारिता का लंबा अनुभव है. पिछले 32 साल से तोरपा प्रखंड से प्रभात खबार के लिए समाचार संकलन कर रहे हैं. क्राइम, सामाजिक, राजनीतिक, धार्मिक गतिविधियों की खबरों को कवरेज करते हैं. ग्रामीण क्षेत्र की अच्छी स्टोरीज का भी कवरेज करते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >