पंचघाघ जलप्रपात बनेगा नो प्लास्टिक जोन, 7.5 करोड़ से बदलेगा पर्यटन स्थल का स्वरूप

मुरहू का पंचघाघ जलप्रपात अब प्लास्टिक मुक्त होगा. 7.5 करोड़ रुपये की लागत से इसका सौंदर्यीकरण किया जाएगा, जिससे यह एक बेहतर पर्यटन स्थल बनेगा. नया स्वरूप जल्द ही देखने को मिलेगा.

खूंटी. मुरहू स्थित पंचघाघ जलप्रपात को नो प्लास्टिक जोन बनाया जाएगा. पंचघाघ परिसर में प्लास्टिक के उपयोग और प्लास्टिक कचरा फैलाने पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा. मंगलवार को समाहरणालय में उपायुक्त मो जावेद हुसैन की अध्यक्षता में जिला खेल एवं पर्यटन समिति की बैठक हुई. इसमें उपायुक्त ने पंचघाघ परिसर को नो प्लास्टिक जोन घोषित करने का निर्देश दिया. साथ ही लोगों को जागरूक करने के लिए जगह-जगह साइन बोर्ड लगाने को कहा. उन्होंने पर्यटन स्थल पर रिपेयरिंग, ब्रिक वर्क, पाथवे, शेड, शौचालय, कैंटीन भवन और तोरण द्वार समेत अन्य कार्यों की समीक्षा की.

7.5 करोड़ से बदलेगा पंचघाघ का स्वरूप

राज्य पर्यटन विभाग की ओर से करीब 7.5 करोड़ रुपये की लागत से पंचघाघ पर्यटन स्थल का सौंदर्यीकरण और आधारभूत सुविधाओं का विकास किया जा रहा है. उम्मीद है कि नये साल में पंचघाघ नये रंग-रूप में नजर आएगा. इसके तहत फुटब्रिज, सीढ़ियों और फुटपाथ को नया स्वरूप दिया जा रहा है. आकर्षक डिजाइन के टाइल्स और गुलाबी रंग की सीटें लगाई जा रही हैं. होर्डिंग बोर्ड को भी नया और आकर्षक रूप दिया जा रहा है. पुराने कियोस्क को अपग्रेड कर आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा. शौचालय का भी निर्माण किया जा रहा है.

उलिहातू के विकास कार्य समय पर पूरा करने का निर्देश

उपायुक्त ने उलिहातू स्थित भगवान बिरसा मुंडा के आवास में चल रहे जीर्णोद्धार कार्य की समीक्षा की. उन्होंने समस्याओं का समाधान करते हुए बंबू कॉटेज, लैंडस्केपिंग समेत सभी विकास कार्य समय पर पूरा करने का निर्देश दिया. पेरवाघाघ में विद्युतीकरण की व्यवस्था करने को कहा. डोम्बारी बुरु में पाथवे, रेलिंग और लाइट लगाने के लिए तैयार डीपीआर की भी समीक्षा की. साथ ही जिले के पर्यटन स्थलों पर ट्रेकिंग की संभावनाएं तलाशने का निर्देश दिया.

खेल विभाग के कार्यों की भी समीक्षा

बैठक में खेल विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने बिरसा मुंडा मॉडल फुटबॉल स्टेडियम की गैलरी शेड का जीर्णोद्धार जल्द पूरा कराने को कहा. विद्युतीकरण के लिए ट्रांसफार्मर समेत अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. कस्तूरबा गांधी विद्यालयों में खेल प्रतियोगिताएं आयोजित कराने को भी कहा गया. बैठक में उप विकास आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी, जिला खेल एवं पर्यटन पदाधिकारी समेत अन्य अधिकारी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार खूंटी के ब्यूरो प्रभारी हैं और उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 16 वर्षों से अधिक का अनुभव है. उन्होंने वर्ष 2010 में खूंटी से पत्रकारिता की शुरुआत की और वर्ष 2017 में प्रभात खबर से जुड़े. लंबे समय से खूंटी जिले में सक्रिय पत्रकारिता के कारण उन्हें जिले के सामाजिक, राजनीतिक और प्रशासनिक मामलों की गहरी समझ और मजबूत पकड़ है.

चंदन कुमार नक्सली घटनाओं, आदिवासी समाज से जुड़े मुद्दों, राजनीतिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों और जिला प्रशासन की गतिविधियों सहित जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों को प्रमुखता से कवर करते हैं. क्षेत्र की जमीनी समस्याओं को सामने लाने और आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देने वाली उनकी पत्रकारिता उनकी खास पहचान है.

खूंटी की स्थानीय परिस्थितियों और संवेदनशील मुद्दों की समझ के साथ वे तथ्यपरक और जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से महत्वपूर्ण घटनाक्रमों को पाठकों तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >