खूंटी. केरसई थाना में दर्ज कांड संख्या 04/26, दिनांक 13 फरवरी 2026 के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी पंचम कच्छप के घर पुलिस ने इश्तिहार चिपकाया. पंचम कच्छप खूंटी थाना क्षेत्र के गुटजोरा घाघरा का निवासी बताया गया है.
पुलिस के अनुसार, उसके खिलाफ केरसई थाना में विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज है. लंबे समय से फरार रहने के बाद न्यायालय की ओर से उसके खिलाफ इश्तिहार जारी किया गया था.
न्यायालय के आदेश के बाद खूंटी पुलिस के सहयोग से पुलिस टीम ने पंचम कच्छप के घर पहुंचकर इश्तिहार चिपकाया. पुलिस की ओर से उसे निर्धारित अवधि में न्यायालय के समक्ष उपस्थित होने की जानकारी दी गयी.
