विधायक ने पीसीसी पथ का किया उद्घाटन

खूंटी के मुरहू प्रखंड में विधायक रामसूर्या मुंडा ने पीसीसी सड़क का उद्घाटन किया. इससे ग्रामीणों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी और विकास कार्यों को गति मिलेगी.

खूंटी: मुरहू प्रखंड के गोड़ाटोली में गणराज के घर से मुरली साहू के घर तक विधायक मद से निर्मित पीसीसी पथ का उद्घाटन रविवार को खूंटी विधायक रामसूर्या मुंडा ने किया.

इस अवसर पर विधायक ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, बिजली और स्वास्थ्य जैसी आधारभूत सुविधाओं का विस्तार उनकी प्राथमिकता है. उन्होंने कहा कि पीसीसी सड़क के निर्माण से ग्रामीणों की वर्षों पुरानी समस्या दूर होगी और बरसात के दिनों में आवागमन सुगम हो सकेगा.

कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि डिक्सन पूर्ति, प्रखंड अल्पसंख्यक अध्यक्ष अकीब खान, आर्यन खान, फैज खान, शिवलू खान, अखबर खान, खैप खान, अपसरा पप्पू खान, करम सिंह ओड़िया, सुखराम सरूकद सहित अन्य लोग उपस्थित थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार खूंटी के ब्यूरो प्रभारी हैं और उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 16 वर्षों से अधिक का अनुभव है. उन्होंने वर्ष 2010 में खूंटी से पत्रकारिता की शुरुआत की और वर्ष 2017 में प्रभात खबर से जुड़े. लंबे समय से खूंटी जिले में सक्रिय पत्रकारिता के कारण उन्हें जिले के सामाजिक, राजनीतिक और प्रशासनिक मामलों की गहरी समझ और मजबूत पकड़ है.

चंदन कुमार नक्सली घटनाओं, आदिवासी समाज से जुड़े मुद्दों, राजनीतिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों और जिला प्रशासन की गतिविधियों सहित जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों को प्रमुखता से कवर करते हैं. क्षेत्र की जमीनी समस्याओं को सामने लाने और आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देने वाली उनकी पत्रकारिता उनकी खास पहचान है.

खूंटी की स्थानीय परिस्थितियों और संवेदनशील मुद्दों की समझ के साथ वे तथ्यपरक और जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से महत्वपूर्ण घटनाक्रमों को पाठकों तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >