खूंटी से पीएलएफआई के एरिया कमांडर सहित दो उग्रवादी गिरफ्तार, देशी कट्टा, गोली व अन्य सामान बरामद

खूंटी पुलिस ने रनिया के जंगल से पीएलएफआई के दो उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार उग्रवादियों में एक एरिया कमांडर है.

झारखंड की राजधानी रांची से सटे खूंटी जिले में पुलिस ने दो उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है. इनमें एक एरिया कमांडर है. पुलिस ने बताया है कि प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएलएफआई) के कमांडर समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से देशी कट्टा, गोली व अन्य सामान बरामद हुए हैं.

पीएलएफआई उग्रवादियों को पुलिस ने रनिया के जंगल से पकड़ा

खूंटी पुलिस ने बुधवार (17 अप्रैल) को इन्हें गिरफ्तार किया है. पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके बताया कि पीएलएफआई के इन उग्रवादियों को रनिया के जंगल से गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार पीएलएफआई उग्रवादियों के नाम हर्षद गुड़िया उर्फ बोगदा पाहन (24) और प्रकाश प्रमाणिक (34) हैं.

खूंटी के एसपी को मिली थी ये गुप्त सूचना

पुलिस ने बताया कि खूंटी के एसपी को सूचना मिली थी कि रनिया थाना क्षेत्र के जलमादी गंजना के जंगल में प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन पीएलएफआई का एरिया कमांडर हर्षद गुडिया उर्फ बोयदा पाहन अपने संगठन के सीनियर एवं जोनल कमांडर के साथ आगामी लोकसभा चुनाव में संगठन को स्थापित करने के लिए स्थानीय ठेकेदारों/व्यापारियों से लेवी वसूलने और क्षेत्र में दहशत फैलाने का प्लान बना रहे हैं.

तोरपा एसडीपीओ के नेतृत्व में रनिया के जंगल में हुई छापेमारी

सूचना के आधार पर एसपी ने तोरपा के एसडीपीओ क्रिस्टोफर केरकेट्टा की अगुवाई में एक छापामारी दल गठन किया. इस दल ने मंगलवार की रात को जलमादी से गंजना जाने वाली पक्की सड़क के किनारे जंगल में छापेमारी की. इस दौरान एक सफेद एवं नीले रंग की मोटरसाईकिल (JH 23A-7279) पर सवार दो व्यक्ति हर्षद गुड़िया उर्फ बोगदा पाहन (24) पिता सुरज गुड़िया (60) और प्रकाश प्रमाणिक(34) को गिरफ्तार कर लिया. घने जंगल और रात के अंधेरे का फायदा उठाकर पीएलएफआई का जोनल कमांडर पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया.

पीएलएफआई उग्रवादियों के खिलाफ इन धाराओं में दर्ज हुआ केस

इस संबंध में रनिया थाना में कांड सं 14/24 दर्ज कर लिया गया है. गिरफ्तार उग्रवादियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 385/366/367/34/120, आर्म्स एक्ट की धारा 25(1-ba/26/35) एवं सीएलए एक्ट की धारा 17 के तहत केस दर्ज कर लिया गया है.

गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम एवं पता

  • हर्षद गुड़िया उर्फ बोयदा पाहन, उम्र करीब 24 वर्ष, पिता सुरजू गुड़िया, ग्राम- हुसीर, थाना- तपकारा, जिला- खूंटी (पीएलएफआई का एरिया कमांडर, रनिया, बंदगांव क्षेत्र)
  • प्रकाश प्रमाणिक, उम्र करीब 34 वर्ष, पिता शंकर हजाम, ग्राम- मईयोडीह, थाना- तमाड़, जिला- रांची, वर्तमान पता रनिया सीआरपीएफ कैम्प के पीछे, थाना-रनिया, जिला- खूंटी (पीएलएफआई का सदस्य)

अभियुक्तों का अपराधिक इतिहास

हर्षद गुड़िया उर्फ बोयदा पाहन

  • मुरहू थाना कांड संख्या- 41/2018 धारा 302/34 आईपीसी एवं आर्म्स एक्ट की धारा 27
  • मुरहू थाना कांड संख्या- 45/19, आईपीसी की धारा 147/148/149/307/353 एवं आर्म्स एक्ट की धारा 25 (1-बीए/20 (2)
  • मुरहू थाना कांड संख्या- 55/2019, आईपीसी की धारा 364/379/302/34 एवं 17 सीएलए एक्ट सं-58/19, आईपीसी की धारा 147/148/149/341/352/386/307/506, कांड संख्या-68/19, धारा-25 (1-बी) ए/26/35 आर्म्स एक्ट एवं 17 सीएलए एक्ट सं0-28/24, धारा-25 (1-बी) ए/26/35 आर्म्स एक्ट एवं 17 सीएलए एक्ट.

प्रकाश प्रमाणिक

  • कंप्लेंट केस नं-11/2021, धारा-26/41/42 भारतीय वन अधिनियम

बरामद सामान

  • देशी कट्टा- 01 पीस
  • गोली – 10 पीस
  • काले रंग का पिट्ठू बै – 02 पीस
  • पीएलएफआई का पर्चा – 02 पीस
  • अपाची मोटरसाईकिल JH 23A-7279
  • 27,030 रुपए नकद
  • मोबाईल स्क्रीन टच एवं की-पैड – 03 पीस

छापेमारी दल में शामिल पदाधिकारी

  • क्रिस्टोफर केरकेट्टा, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, तोरपा
  • अशोक कुमार सिंह, पुलिस निरीक्षक, तोरपा अंचल
  • पुलिस अवर निरीक्षक विकास कुमार जायसवाल, थाना प्रभारी रनिया थाना
  • पुलिस अवर निरीक्षक प्रभात रंजन पांडेय, तोरपा थाना प्रभारी
  • पुलिस अवर निरीक्षक ओम प्रकाश राय, रनिया थाना
  • पुलिस अवर निरीक्षक अमित कुमार सिंह
  • रनिया थाना रिजर्व गार्ड एवं (अंगरक्षक)
  • सीआरपीएफ-94 बटालियन ब्रेवो कंपनी सोदे के जवान

Also Read : Khunti Crime News: खूंटी से PLFI के 3 उग्रवादी गिरफ्तार, मुरहू मोबाइल लूट कांड में थे शामिल

Also Read : खूंटी से पीएलएफआइ के 2 सदस्य गिरफ्तार, एरिया कमांडर लंबू उर्फ राडूंग बोदरा के लिए करते थे काम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >