रांची स्पीक्स प्रतियोगिता में बुंडू के बच्चों ने दिखाये हुनर

जिला शिक्षा अधीक्षक बादल राज के मार्गदर्शन में रांची स्पीक्स कार्यक्रम के तहत प्रखंड संसाधन बुंडू में किया गया.

बुंडू. जिला शिक्षा अधीक्षक बादल राज के मार्गदर्शन में रांची स्पीक्स कार्यक्रम के तहत प्रखंड संसाधन बुंडू में किया गया. निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी राजकीय मध्य विद्यालय एदेलहातु अरुण कुमार भारद्वाज की देख-रेख में प्रतियोगिता संपन्न हुई. जिसमें कक्षा 1 से 8 तक के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया लेकर अपनी वक्तृत्व कला और आत्मविश्वास का परिचय दिया. कार्यक्रम में दर्जनों प्रतिभागियों ने विभिन्न विषयों पर प्रभावशाली भाषण देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया. मुख्य अतिथि के रूप में प्रखंड विकास पदाधिकारी सावित्री कुमारी ने विजेताओं को सम्मानित किया और बच्चों के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी. प्रतियोगिता कुल चार चरणों स्कूल, सीआरसी, प्रखंड और जिला स्तर पर आयोजित की जा रही है. स्कूल स्तर पर सफल हुए बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया. निर्णायक मंडल में, अब्दुल वहाव अंसारी, अर्जुन गोराई, प्रीति कुन्डू, सविता देवी, प्रदीप कुमार महतो शामिल थे. संचालन प्रसन्ना गोराई, श्यामली दास, निर्मल बा ने किया. आयोजन में प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी अनवर हुसैन, सुनील प्रमाणिक, सीआरसी नोडल शिक्षक जयदेव कुशवाहा, देव कुमार मांझी, सत्येंद्र सिंह मुंडा, सत्यदेव महतो, दिनेश कुमार, दिलीप प्रमाणिक, रामनाथ मुंडा का सहयोग रहा. प्रतियोगिता में कक्षा 1-5 प्रथम खुशी कुमारी, द्वितीय सभ्या कुमारी, तृतीय अभय महली. 6 में 8 प्रथम – मनीष महतो, द्वितीय : रेश्मा कुमारी व तृतीय-पलक परवीन आदि छात्रों को सम्मानित किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anand ram mahto

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >