कांची नदी पर हाराडीह और बामलाडीह के टूटे पुलों की जगह बनाये जायेंगे नये पुल

डीपीआर तैयार करने के बाद निर्माण कार्य शुरू किया जायेगा.

बुंडू. पंच परगना क्षेत्र का चिर परिचित कांची नदी पर टूटे दो पुल प्राचीन कालीन प्रसिद्ध धार्मिक स्थल महामाया मंदिर समीप हाराडीह और बामलाडीह का पुनर्निर्माण नहीं होगा, उसी स्थान पर नया पुल का निर्माण किया जायेगा. इस संदर्भ में स्थानीय विधायक विकास कुमार मुंडा ने सदन में मामला को उठाया और संबंधित मंत्री दीपिका पांडे ने अपने उत्तर में स्वीकार किया, दोनों पुल क्षतिग्रस्त हो गये हैं, जहां पर नया पुल निर्माण का आदेश दिया गया है. डीपीआर तैयार करने के बाद निर्माण कार्य शुरू किया जायेगा. ज्ञात हो कि दोनों पुल क्षतिग्रस्त होने से दर्जनों गांव के ग्रामीणों को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. बरसात के दिनों में ग्रामीणों को 10 किलोमीटर अतिरिक्त रास्ता तय करना पड़ता है. यहां पर प्रसिद्ध प्राचीन कालीन धार्मिक देव स्थल होने के कारण बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूजा अर्चना करने आते हैं. लेकिन आवागमन की असुविधा के कारण लोगों को भारी कठिनाई का सामना करना पड़ता है. वर्तमान समय पर ग्रामीणों द्वारा आवागमन के लिए अस्थायी रास्ता का निर्माण किया गया है. जो बरसात आते ही बंद हो जाता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ANAND RAM MAHTO

ANAND RAM MAHTO is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >