पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत विकसित होंगे मॉडल सोलर ग्राम

ग्राम के चयन को लेकर जिला स्तरीय समिति की बैठक

खूंटी. समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में बुधवार को उपायुक्त आर रॉनिटा की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत मॉडल सोलर ग्राम विकसित करने को लेकर उम्मीदवार ग्राम के चयन को लेकर जिला स्तरीय समिति की बैठक हुई. बैठक में सरकार के अपर ऊर्जा विभाग, झारखंड सरकार तथा नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के आलोक में योजना के प्रभावी क्रियान्वयन पर विस्तृत चर्चा की गयी. इस दौरान उपायुक्त ने मॉडल सोलर ग्राम के चयन के लिए निर्धारित मानक, आवश्यक आधारभूत संरचना, संभावित लाभुकों की संख्या और विद्युत आपूर्ति की वर्तमान स्थिति की समीक्षा की गयी. उन्होंने अधिकारियों को पारदर्शिता के साथ चयन प्रक्रिया पूर्ण करने और निर्धारित मानदंडों के अनुरूप सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. कहा कि योजना का लाभ अधिक से अधिक ग्रामीण परिवारों तक पहुंचे. कहा कि मॉडल सोलर ग्राम के माध्यम से नवीकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा मिलेगा तथा ग्रामीण क्षेत्रों में ऊर्जा आत्मनिर्भरता को सशक्त आधार प्राप्त होगा. उपायुक्त ने कहा कि पांच हजार से अधिक की जनसंख्या वाले वैसे गांव जहां पूर्व से पीएम कुसुम, सोलर लिफ्ट इर्रिगेशन, सौर्य ऊर्जा से संबंधित कन्वर्जेंस योजना या किसी अन्य सोलर आधारित योजनाएं संचालित है, उन्हें प्राथमिकता दें. इस संबंध में स्थानीय जन प्रतिनिधि के साथ कृषि पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी को बैठक कर योजना का प्रचार-प्रसार कर प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिये. उल्लेखनीय है कि चयनित ग्राम को छह माह प्रतिस्पर्धा के लिए दिया जाएगा. जिस गांव में योजना का प्रभावी क्रियान्वयन होगा, उसे मॉडल विलेज के रूप में चिन्हित कर इसके विकास के लिए सरकार द्वारा अतिरिक्त फंड मुहैया कराया जायेगा. बैठक में उप विकास आयुक्त आलोक कुमार, परियोजना निदेशक आइटीडीए आलोक शिकारी कच्छप, अग्रणी जिला प्रबंधक के प्रतिनिधि, कार्यपालक अभियंता विद्युत आपूर्ति प्रमंडल खूंटी, जिला परिषद सदस्य और अन्य उपस्थित थे.

ग्राम के चयन को लेकर जिला स्तरीय समिति की बैठक

मॉडल सोलर ग्राम से नवीकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा मिलेगाB

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: CHANDAN KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >