मतगणनाकर्मियों का किया गया द्वितीय रेंडमाइजेशन

बुधवार को उपायुक्त आर रॉनिटा की उपस्थिति में मतगणना कर्मियों का द्वितीय रेंडमाइजेशन किया गया.

खूंटी. नगर पंचायत चुनाव का 27 फरवरी को मतगणना की जायेगी. सफलतापूर्वक और पारदर्शी तरीके से मतगणना संपन्न कराने के उद्देश्य से बुधवार को उपायुक्त आर रॉनिटा की उपस्थिति में मतगणना कर्मियों का द्वितीय रेंडमाइजेशन किया गया. राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी मार्गदर्शन के अनुसार एनआइसी खूंटी में कंप्यूटराइज्ड रेंडमाइजेशन संपन्न किया गया. द्वितीय रेंडमाइजेशन के माध्यम से मतगणना कार्य के लिए प्रतिनियुक्त कर्मियों का चयन पारदर्शी प्रणाली के तहत किया गया. मौके पर उप विकास आयुक्त आलोक कुमार, सामान्य प्रेक्षक रश्मि लकड़ा, सभी आरओ सहित अन्य उपस्थित थे. मालूम हो कि 23 फरवरी को राज्य में नगर निकाय का चुनाव हुआ था.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Chandan kumar

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >