खूंटी के बड़का रेगरे गांव की जर्जर सड़क पर ग्रामीणों ने जताई नाराजगी, भाजपा ने सरकार को घेरा

Khunti Badka Regre Village Road: बकसपुर पंचायत के बड़का रेगरे गांव की जर्जर सड़क ग्रामीणों के लिए रोजाना परेशानी का सबब बन गई है. सड़क की बदहाल स्थिति का जायजा लेने पहुंचे भाजपा नेताओं ने झारखंड सरकार और स्थानीय जनप्रतिनिधियों पर उपेक्षा का आरोप लगाया. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

कर्रा से सगीर अहमद की रिपोर्ट

Khunti Badka Regre Village Road: खूंटी के कर्रा प्रखंड के बकसपुर पंचायत अंतर्गत बड़का रेगरे गांव की जर्जर सड़क को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है. गांव की मुख्य सड़क लंबे समय से कीचड़ और गहरे गड्ढों में तब्दील है, जिससे लोगों का आवागमन मुश्किल हो गया है. ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार जनप्रतिनिधियों और संबंधित विभाग को लिखित आवेदन देने के बावजूद अब तक सड़क निर्माण की दिशा में कोई ठोस पहल नहीं की गई है. 

भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने किया सड़क का निरीक्षण 

ग्रामीणों से सूचना मिलने पर भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष विनय गुप्ता के नेतृत्व में भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल गांव पहुंचा और सड़क की स्थिति का जायजा लिया. सड़क की बदहाल स्थिति देखकर विनय गुप्ता ने राज्य सरकार और स्थानीय विधायक पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार और जनप्रतिनिधि जनता की मूलभूत समस्याओं के प्रति संवेदनहीन हो चुके हैं. उन्होंने कहा कि सड़क जैसी बुनियादी सुविधा से ग्रामीणों को दूर रखना दुर्भाग्यपूर्ण है और इस संबंध में विभाग को पत्र लिखकर जल्द कार्रवाई की मांग की जाएगी. 

कई बार शिकायत के बाद भी नहीं हुई पहल 

वार्ड सदस्य और ग्रामीणों ने बताया कि सड़क की समस्या से कई बार मुखिया एवं स्थानीय विधायक को अवगत कराया गया है. ग्रामीणों का कहना है कि विधायक स्वयं सड़क की स्थिति देख चुके हैं और सुधार का आश्वासन भी दिया था, लेकिन अब तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका. सड़क की खराब स्थिति के कारण गांव में एम्बुलेंस और अन्य चारपहिया गाड़ियों का प्रवेश मुश्किल हो गया है. वहीं स्कूली बच्चों को भी रोजाना जोखिम भरे रास्ते से होकर स्कूल जाना पड़ता है. मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष सुधीर सिंह, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सीमा देवी, मंडल मंत्री नीलाम्बर सिंह, भजयुमो महामंत्री मधुसूदन साहू समेत कई ग्रामीण मौजूद थे.

यह भी पढ़ें: एसिड अटैक पीड़ित को मिलेगा 15 लाख का मुआवजा, झारखंड हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को दिया आदेश

यह भी पढ़ें: धनबाद भूमि अधिग्रहण मुआवजा घोटाला मामले में आरोपियों की जमानत याचिका पर सुनवाई, हाईकोर्ट ने मांगा बिंदुवार जवाब

यह भी पढ़ें: लखनऊ हादसे के बाद धनबाद में शैक्षणिक संस्थानों पर शिकंजा, सुरक्षा जांच में तीन संस्थानों को नोटिस

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sweta vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >