खूंटी के जुरदाग स्थित पीएमश्री नवोदय विद्यालय में शुक्रवार को फुटबॉल फॉर स्कूल का आयोजन किया गया.
खूंटी.
खूंटी के जुरदाग स्थित पीएमश्री नवोदय विद्यालय में शुक्रवार को फुटबॉल फॉर स्कूल का आयोजन किया गया. इसके तहत स्कूल के मुख्य अतिथि हॉकी कॉच महेंद्र कश्यप और प्राचार्य आरके सिंह ने विभिन्न स्कूल के खिलाड़ियाें के बीच फुटबॉल का वितरण किया. मुख्य अतिथि ने कहा कि खेल के माध्यम से पठन-पाठन होना चाहिए. इससे पढ़ाई रोचक हो जाता है. पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद भी जरूरी है. स्कूल के प्राचार्य आरके सिंह ने कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का आधार है. इससे अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता का विकास होता है. शिक्षिका पीएस टोप्पो ने आभार प्रकट किया. मौके पर स्कूल के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं और विभिन्न स्कूलों से आये शिक्षक और विद्यार्थी उपस्थित थे.
चंदन कुमार खूंटी के ब्यूरो प्रभारी हैं और उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 16 वर्षों से अधिक का अनुभव है. उन्होंने वर्ष 2010 में खूंटी से पत्रकारिता की शुरुआत की और वर्ष 2017 में प्रभात खबर से जुड़े. लंबे समय से खूंटी जिले में सक्रिय पत्रकारिता के कारण उन्हें जिले के सामाजिक, राजनीतिक और प्रशासनिक मामलों की गहरी समझ और मजबूत पकड़ है.
चंदन कुमार नक्सली घटनाओं, आदिवासी समाज से जुड़े मुद्दों, राजनीतिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों और जिला प्रशासन की गतिविधियों सहित जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों को प्रमुखता से कवर करते हैं. क्षेत्र की जमीनी समस्याओं को सामने लाने और आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देने वाली उनकी पत्रकारिता उनकी खास पहचान है.
खूंटी की स्थानीय परिस्थितियों और संवेदनशील मुद्दों की समझ के साथ वे तथ्यपरक और जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से महत्वपूर्ण घटनाक्रमों को पाठकों तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं.