खूंटी में JPSC-JSSC मुद्दे पर भाजपा का हल्लाबोल, छात्रों पर दर्ज FIR वापस लेने की मांग

खूंटी में भाजपा ने जेपीएससी-जेएसएससी घोटाले के विरोध में धरना दिया. छात्रों पर दर्ज प्राथमिकी वापस लेने और सीबीआई जांच की मांग की गई.

खूंटी. जेपीएससी और जेएसएससी में कथित घोटाले के विरोध में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर दर्ज प्राथमिकी वापस लेने की मांग को लेकर भाजपा जिला कमेटी ने शुक्रवार को समाहरणालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया. इससे पूर्व भाजपा कार्यकर्ता कचहरी मैदान में एकत्रित हुए. यहां से जुलूस की शक्ल में नारेबाजी करते हुए समाहरणालय पहुंचे. कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.

उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

धरना-प्रदर्शन के बाद भाजपा के एक प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा. कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद आदित्य प्रसाद साहू उपस्थित थे. उन्होंने कहा कि सरकार को छात्रों की मांगें माननी पड़ेंगी. उन्होंने जेपीएससी और जेएसएससी में कथित घोटाले की सीबीआई जांच कराने की मांग की.

सरकार नौकरियां बेचना बंद करे

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सह पूर्व मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा ने भी राज्य सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि सरकार नौकरियां बेचना बंद करे. राज्य के युवाओं को रोजगार और नौकरी देने का काम किया जाए. उन्होंने नौकरी में होने वाले घोटालों पर रोक लगाने की मांग की.

छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन

कार्यक्रम को पूर्व विधायक कोचे मुंडा, जिला प्रभारी समेत अन्य नेताओं ने भी संबोधित किया. वक्ताओं ने छात्रों के आंदोलन का समर्थन करते हुए उनके खिलाफ दर्ज प्राथमिकी वापस लेने की मांग की. नेताओं ने कहा कि युवाओं के भविष्य से जुड़े मामलों में पारदर्शिता जरूरी है और कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए.

सैकड़ों कार्यकर्ता रहे मौजूद

धरना-प्रदर्शन में भाजपा जिला कमेटी के पदाधिकारी समेत सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे. प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए JPSC और JSSC से जुड़े मामलों में कार्रवाई की मांग उठायी.

ये भी पढ़ें: मयूरहंड में चोरी करने पहुंचे थे 4 चोर, CCTV देखकर जागे ग्रामीण; एक धराया, तीन फरार

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार खूंटी के ब्यूरो प्रभारी हैं और उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 16 वर्षों से अधिक का अनुभव है. उन्होंने वर्ष 2010 में खूंटी से पत्रकारिता की शुरुआत की और वर्ष 2017 में प्रभात खबर से जुड़े. लंबे समय से खूंटी जिले में सक्रिय पत्रकारिता के कारण उन्हें जिले के सामाजिक, राजनीतिक और प्रशासनिक मामलों की गहरी समझ और मजबूत पकड़ है.

चंदन कुमार नक्सली घटनाओं, आदिवासी समाज से जुड़े मुद्दों, राजनीतिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों और जिला प्रशासन की गतिविधियों सहित जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों को प्रमुखता से कवर करते हैं. क्षेत्र की जमीनी समस्याओं को सामने लाने और आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देने वाली उनकी पत्रकारिता उनकी खास पहचान है.

खूंटी की स्थानीय परिस्थितियों और संवेदनशील मुद्दों की समझ के साथ वे तथ्यपरक और जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से महत्वपूर्ण घटनाक्रमों को पाठकों तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >