व्हीलचेयर से ब्रेल किट तक... 15 दिव्यांग बच्चों को मिला सहारा, खिले चेहरे

कर्रा प्रखंड में 15 दिव्यांग छात्रों को व्हीलचेयर, श्रवण यंत्र और ब्रेल किट जैसे सहायक उपकरण वितरित किए गए, जिससे बच्चों की शिक्षा और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा मिलेगा.

कर्रा. कर्रा प्रखंड संसाधन केंद्र में गुरूवार को दिव्यांग विद्यार्थियों के बीच सहायक उपकरण वितरित किया गया. इस अवसर पर जरूरतमंद दिव्यांग छात्र-छात्राओं को व्हीलचेयर, श्रवण यंत्र, ब्रेल किट, ट्राई साइकिल, बैसाखी सहित विभिन्न प्रकार के सहायक उपकरण प्रदान किया गया. कुल 15 दिव्यांग छात्रों को उपकरण प्रदान किया गया.

उपकरण मिलने पर बच्चों और उनके अभिभावकों में खुशी देखी गयी. इस अवसर पर बीपीओ मनमोहन साहू ने कहा कि ऐसे शिविरों के माध्यम से चिन्हित दिव्यांग बच्चों की जरूरतों को पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है. उन्होंने विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों और अभिभावकों से दिव्यांग बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान देने की अपील की.

उन्होंने कहा कि आवश्यकतानुसार सहायक उपकरण मिलने से बच्चों की विद्यालय तक पहुंच आसान होगी और वे आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ सकेंगे. मौके पर एलिम्को कानपुर की चिकित्सकीय टीम के पिंकु कुमार, आर.डी. सिंह, लवकुश गुप्ता और रामकुमार सिंह उपस्थित रहे. वहीं समावेशी शिक्षा की शिक्षिका कमला प्रभा तिग्गा, प्रेमलता कुमारी सहित पवन कुमार काश्यप, अंकित कुमार और सुजीत कुमार पाढ़ी मौजूद थे.

ये भी पढ़ें: Royal Enfield Hunter vs Honda CB350: युवाओं के लिए कौन-सी बाइक है बेहतर? कीमत में ₹60 हजार का अंतर

ये भी पढ़ें: पत्नी के प्रेम संबंध का बदला लेने के लिए जीजा की हत्या, पति-पत्नी की जमानत खारिज


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >