रूड़ादिरी गढ़ा पर बना बोरा बांध

रूड़ादिरी गढ़ा पर बना बोरा बांधफोटो ६ बोरा बांध बनाते ग्रामीण.खूंटी. विकास भारती द्वारा मुरहू के गुटीगड़ा-डऊगड़ा गांव के सीमान पर बहनेवाली रूड़ादिरी गढ़ा पर मात्र तीन घंटे में बोरा बांध बनाया गया. इसमें ग्रामीणों ने भी हिस्सा लिया. बांध में पानी जमा होने से किसानों के चेहरे खिल उठे. इधर विकास भारती ने मुरहू […]

रूड़ादिरी गढ़ा पर बना बोरा बांधफोटो ६ बोरा बांध बनाते ग्रामीण.खूंटी. विकास भारती द्वारा मुरहू के गुटीगड़ा-डऊगड़ा गांव के सीमान पर बहनेवाली रूड़ादिरी गढ़ा पर मात्र तीन घंटे में बोरा बांध बनाया गया. इसमें ग्रामीणों ने भी हिस्सा लिया. बांध में पानी जमा होने से किसानों के चेहरे खिल उठे. इधर विकास भारती ने मुरहू के डऊगड़ा में भी ग्रामीणों को बोरा बांध बनाने की तकनीक से अवगत कराया. बताया गया कि मात्र दो-तीन हजार रुपये में बोरा बांध बन जाता है. अगर बोरा बांध बनाने का काम बरसात के ठीक बाद शुरू किया जाये, तो गरमी में पानी की समस्या से निजात मिल सकती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >