अड़की थाना क्षेत्र के रूमचु के टोला बुरहाडीह में महिला की हत्या के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया.
By CHANDAN KUMAR | Updated at :
खूंटी.
अड़की थाना क्षेत्र के रूमचु के टोला बुरहाडीह में महिला की हत्या के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया. ज्ञात हो कि एक अप्रैल की रात को विश्वनाथ मुंडा ने अपने ही पड़ोस में रहने वाली महिला भाभी देवी की टांगी से वार की हत्या कर दी थी. पुलिस ने आरोपी विश्वनाथ मुंडा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है. आरोपी के अनुसार महिला भाभी देवी हंड़िया पीकर अक्सर उसके साथ गाली-गलौज करती थी. जिसे लेकर उसने उसकी हत्या कर दी. पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी को भी बरामद कर लिया है. उसकी गिरफ्तारी में अड़की थाना प्रभारी प्रवीण कुमार तिवारी, कुंदन कुमार, मनीष कुमार और सशस्त्र बल शामिल थे.