खूंटी में झूलन के साथ संपन्न हुआ बाबा आम्रेश्वर धाम का मंडा महोत्सव

Khunti News: झारखंड के खूंटी जिले स्थित बाबा आम्रेश्वर धाम में पिछले पांच दिनों से चल रहा मंडा महोत्सव शुक्रवार को झूलन कार्यक्रम के साथ श्रद्धा और उल्लास के बीच संपन्न हो गया. समापन के दिन सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही और पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूबा रहा.

खूंटी से चंदन कुमार की रिपोर्ट 

Khunti News: बाबा आम्रेश्वर धाम में आयोजित मंडा महोत्सव का समापन आज यानी 3 अप्रैल शुक्रवार को भव्य झूलन कार्यक्रम के साथ हुआ. इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और पूरे क्षेत्र में आस्था का अद्भुत दृश्य देखने को मिला. 

छऊ नृत्य ने बांधा समां

समापन से एक दिन पूर्व 2 अप्रैल गुरुवार की रात आयोजित जागरण कार्यक्रम में पश्चिम बंगाल के पुरुलिया (बोंगाबारी) से आई राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित उस्ताद सुनीता महतो की महिला मंडली तथा चिरकाडीह, पुरुलिया की उस्ताद ममता महतो की महिला मंडली द्वारा भव्य छऊ नृत्य प्रस्तुत किया गया. छऊ नृत्य की आकर्षक प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया. आसपास के गांवों से पहुंचे हजारों महिला-पुरुष पूरी रात कार्यक्रम का आनंद लेते रहे. 

झूलन कार्यक्रम में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

शुक्रवार को सुबह लगभग 10 बजे झूलन कार्यक्रम प्रारंभ हुआ, जिसमें भगतों को बारी-बारी से झुलाया गया. इस दौरान श्रद्धा के फूल लेने के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी और पूरा परिसर भक्तिमय माहौल से गूंज उठा. 

बेहतर व्यवस्था से शांतिपूर्ण संपन्न हुआ मेला

मेला परिसर में व्यवस्था बनाए रखने के लिए मंडा मेला समिति के महामंत्री सहित सभी सदस्य और बड़ी संख्या में स्वयंसेवक तैनात रहे. उनके प्रयास से भीड़ नियंत्रित रही और किसी भी श्रद्धालु को कोई असुविधा नहीं हुई. इस प्रकार मंडा महोत्सव सफलतापूर्वक संपन्न हो गया. 

इसे भी पढ़ें: बाबा मंदिर में गश खाकर गिर गए केरल के श्रद्धालु, अस्पताल में मौत

इसे भी पढ़ें: पलामू में झोलाछाप डॉक्टर पर बड़ी कार्रवाई, सीआईडी की रिपोर्ट में अवैध क्लिनिक सील

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Priya Gupta

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह झारखंड बीट पर काम कर रही हैं, जहां वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल बीट पर काम कर चुकी हैं, जहां उन्होंने हेल्थ, रेसिपी, मेहंदी डिजाइन और फैशन से जुड़ी खबरों पर काम किया. इसके अलावा, उन्होंने नेशनल प्रिंटर और लोकल चैनलों में भी काम किया है. उन्होंने ग्रेजुएशन की पढ़ाई डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से और मास्टर की पढ़ाई एमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड से पूरी की है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >